विधानसभा अध्यक्ष से मुख्यमंत्री बने
प्रमोद सावंत संकेलिम विधानसभा सीट से दो बार 2012 और 2017 में विधायक चुने गए। सावंत जाति से मराठा सावंत हैं। साल 2017 में जब मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) मुख्यमंत्री थे तब सावंत विधानसभा अध्यक्ष थे। सावंत गोवा राज्य अवसंरचना विकास निगम के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सावंत पर्रिकर के करीबी थे। प्रमोद सावंत, मनोहर पर्रिकर को एक संरक्षक और अपना गार्जियन मानते थे। पर्रिकर की तबीयत बिगड़ने उन्होंने राज्य में अपने सभी कर्तव्यों का पालन किया। साल 2017 में पर्रिकर के निधन के बाद उन्हें ही राज्य की बागडोर सौंपी गई।