कई दिनों बाद जब मां की गोद में आए नन्हे भाई-बहन तो खिलखिला पड़े, मां की आंखों से भी झर पड़े आंसू

वडनगर, गुजरात. किसी मां को अपने बच्चों से दूर कर दिया जाए, तो उसके दिल पर क्या बीतती होगी...ऐसा हर कोई नहीं समझ सकता। यह मां भी अपने नवजात जुड़वां बच्चों से कई दिनों से दूर थी। इनके जन्म के साथ ही मां और बच्चों को एक-दूसरे से दूर कर दिया गया था। कारण, कोरोना संक्रमण। दरअसल, इनकी मां कोरोना पॉजिटिव थी। इससे बच्चे भी संक्रमित हो गए। हालांकि डॉक्टरों ने तीनों की अच्छे से केयर की। अब तीनों ठीक हैं। जब बच्चों को मां की गोद में रखा गया, तो वे खिलखिला पड़े। वहीं, मां की आंखों से आंसू झरने लगे। डॉक्टरों ने ही इन बच्चों का नाम रखा है। लड़के का नाम सुवास और लड़की का नाम स्वरा रखा गया है। इस कहानी के साथ देखिए लॉकडाउन के बीच मां और बच्चों के रिश्तों से जुड़ीं कुछ तस्वीरें..

Asianet News Hindi | Published : May 30, 2020 4:56 AM IST

17
कई दिनों बाद जब मां की गोद में आए नन्हे भाई-बहन तो खिलखिला पड़े, मां की आंखों से भी झर पड़े आंसू
27
37

पहली तस्वीर यूपी के प्रयागराज की है। मांओं की गोद में दुबका नन्हा वॉरियर। ऐसी लाखों मांएं हैं, जिन्हें मजबूरी में बच्चों को लेकर घर से निकलना पड़ रहा है। दूसरी तस्वीर भी प्रयागराज की है। यह प्रवासी मजदूर महिला अपने बच्चों के साथ घर वापसी के लिए गाड़ी का इंतजार कर रही है।

47

यह तस्वीर मुंबई की है। घर वापसी के दौरान अपनी मां का पल्लू पड़कर साथ-साथ कदम मिलाता मासूम।
 

57

यह तस्वीर मुंबई की है। घर वापसी के लिए निकली फैमिली। ये मासूम जिस हौसले के साथ चल रहे हैं, वो दिखाते हैं कि कितना भी बड़ा संकट आए, देश कभी कमजोर नहीं होगा।

67

यह तस्वीर नोएडा की है। बिहार अपने गांव के लिए निकली फैमिली की एक बच्ची अपने छोटे भाई को गोद में लिए हुए।
 

77

यह तस्वीर चंडीगढ़ की है। घर वापसी के दौरान अपने परिजनों के बीच प्यास बुझाता बच्चा।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos