हाईवे पर दिखी 5 शेरों की टोली: जब सैर पर निकले 'जंगल के राजा', अनोखा नजारा देख हर कोई हैरान

Published : Jul 06, 2021, 12:29 PM IST

अमरेली (गुजरात). शेर को हम जंगल या फिर किसी बड़े चिड़िया घर में देखते हैं। अगर वह अचानक इंसानों के बीच सामने आ जाए तो दहशत में आ जाएंगे। ऐसा ही कुछ नजारा  गुजरात के अमेरली में शेरों का एक झुंड हाइवे पर देखने को मिला। जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। जिस तरह से वह हाइवे पर चल रहे थे, उसे देखकर ऐसा लगता है कि शरों का यह परिवार टहलने के लिए निकला हो। तस्वीरों में देखिए किस तरह मस्ती में वॉक करता दिखा शेर का पूरा परिवार...  

PREV
15
हाईवे पर दिखी 5 शेरों की टोली: जब सैर पर निकले 'जंगल के राजा', अनोखा नजारा देख हर कोई हैरान

दरअसल, यह नजारा राजुला-अमरेली हाइवे पर देखने को मिला है। जहां रात के वक्त अचानक 5 शेर बीच सड़क पर टहलते हुए दिखाई दिए। पांचों एक कतार में एक के पीछे एक धीमी चाल में चल रहे थे। इस झुंड में शेर, शेरनी और शेर के बच्‍चे साथ में थे।
 

25

सोशल मीडिया पर शेरों के झुंड का वीडियो यह जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि वह किस तरह अपनी मस्ती में हाइवे पर चल रहे हैं। जब दूर से लोगों ने उनको देखा तो वह डर गए, लेकिन शरों ने किसी पर कोई  हमला नहीं किया। वह आराम से एक कतार में चलते गए।

35


शेर वैसे तो खतरनाक होते हैं, क्योंकि वह अन्य जानवरों का शिकार करके अपनी भूख मिटाते हैं। कई बार तो वह इंसान को ही मारकर अपना भोजन तैयार करते हैं। लेकिन जिस तरह से पांच शेरों का यह झुंड राजुला-अमरेली हाइवे पर शांत होकर चल रहा था, उन्हें देखकर लग रहा है कि शेर बड़े सीधे होते हैं।

45

शेरों के झुंड देखकर पहले तो लोग डर गए और दूर भागने लगे। लेकिन जव वह कतार में चलते रहे तो लोगों ने अपने-अपने मोबाइल से उनका विडियो बना लिया। वहीं किसी ने तस्वीरें भी खींची।

55

बता दें कि अमरेली में शेरों की संख्या 400 से ज्यादा हो गई है। जिसके चलते वह आए दिन इंसानों की बस्ती में घुस जाते हैं, लेकिन अभी तक ऐसी कोई जन हानि की खबर सामने नहीं आई है।
 

Recommended Stories