Published : Dec 29, 2020, 02:25 PM ISTUpdated : Dec 29, 2020, 02:30 PM IST
दहेगाम (गुजरात), कहते हैं कि जब तक किसी मां है उसके बच्चे को कोई छू तक नहीं सकता है। क्योंकि मां ममता का सागर भी है और समय आने पर दुर्गा रा रुप भी। लेकिन गुजरात से ऐसी हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिससे लगता है कि ऐसी मां से अच्छा है ना होना। यहां एक महिला ने दो मासूम बेटियों को मौत की नींद सुला दिया। हत्यारी मां ने यह कदम अपनी ननद से जरा सी बात पर हुए विवाद के बाद उठाया। इसके बाद उसने झूठी कहानी गढ़ दी।
दरअसल, चैंकाने वाली यह वारदात गदेगाम सामने आई है। जहां शिल्पाबेन नाम की महिला ने अपनी 4 साल और सिर्फ 6 महीने की दो मासूम बेटी श्रद्धा और उर्वशी को मरने के लिए नर्मदा कैनाल में फेंक दिया। इसके बाद वह अपने घर आ गई। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची। जहां बड़ी बेटी का शव मिल गया है, जबकि छोटी बेटी की तलाश जारी है।
25
बता दें कि रविवार को वह अपनी दो बेटियों के साथ ससुराल पहुंची थी। इसी दौरान एक युवक पुराने प्लास्टिक सामान के बदले खाने के चना बेच रहा था। तो शिल्पाबेन ने अपनी ननद से कहा घर में प्लास्टिक कहां रखी है, इन बच्चियों को चना दिला देती हूं। भाभी की यह बात सुनते ही ननद बोली-अपने पैसे का दिला दो, हम तो अपने बाप की कमाई खाते हैं किसी और की नहीं। फिर क्या था वह गुस्से में अपनी दोनों बेटियों को लेकर घर से निकल गई।
35
आरोपी शिल्पाबेन ने कोडदरा गांव पहुंचकर अपनी दोनों बेटियों को नर्मदा कैनाल में फेंक दिया। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम फोन करके झूठी कहानी सुना दी। बोली मेरी दो बच्चियों का अपहरण हो गया। मैं मायके से एक ट्रक में बैठकर आ रही थी, लेकिन ट्रक वाले ने मुझे बीच रास्ते में उतार दिया और बच्चियों को किडनैप कर ले गया। पुलिस जब यह बात सुनी तो प्रशासन में हड़कंप मच गया और मासूमों की तलाश में निकल पड़ी।
45
इसके बाद शातिर युवती ने एक युवक से फोन लेकर यही बात बताई और कहने लगी कि पता नहीं मैं कहां पर हू, मुझे कुछ याद नहीं है। हालांकि पति ने उस अजनबी युवक को कॉल कर पता पूछा और पत्नी के पास पहुंच गया। फिर उसने बेटियों के बारें पूछा तो कहने लगी मुझे कुछ याद नहीं है। लेकिन पति को उस पर शक हुआ और जब उसने सख्ती से पूछा तो सारी हकीकत बयां कर दी। इसके बाद युवक ने पुलिस को फोन कर बुलाया और मौके पर पहुंजा। जहां बडी़ बेटी का शव निकाल लिया गया, लेकिन छोटी बेटी का कुछ पता नहीं चला।
55
ऐसा ही एक मामला गुजरात के गोडादरा में सामने आया है, जहां एक एक अविवाहित मां दो घंटे के नवजात को अपार्टमेंट की पार्किंग में छोड़कर चली गई। मासूम ठंड में कांपता रहा और वह घर जाकर सो गई। तभी पार्किंग के पास से गुजर रहे लोगों ने बच्चे की रोने की आवाज सुनी और तुरंत पुलिस को फोन किया। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां वेंटिलेटर पर उसका इलाज चल रहा है। साथ ही 20 साल की युवती को पुलिस ने पकड़ लिया है और जांच शुरू कर दी है।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.