कश्मीर की डल झील में BJP नेताओं से भरी नाव पलटी, मंत्री अनुराग ठाकुर और शाहनवाज हुसैन थे सवार

Published : Dec 13, 2020, 07:38 PM ISTUpdated : Dec 13, 2020, 07:48 PM IST

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां डल झील में भाजपा नेताओं और पत्रकारों से भरी एक नाव अचानक झील में पलट गई। गनीमत रही कि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। नाव पर सवार सभी लोगों को बचा लिया गया है। लोगों की मुस्तैदी की वजह से बड़ा हादसा टल गया।

PREV
15
कश्मीर की डल झील में BJP नेताओं से भरी नाव पलटी, मंत्री अनुराग ठाकुर और शाहनवाज हुसैन थे सवार


दरअसल, रविवार दोपहर को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ की अगुवाई में भाजपा ने श्रीनगर की डल झील इलाके में चुनावी रैली का आयोजन रखा था। क्योंकि जम्मू-कश्मीर में DDC इलेक्शन चल रहे हैं। इसी दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं को ले जा रही एक नाव (शिकारा) डल झील में पलट गई।

25


हादसे के बारे में मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रवक्ता(जम्मू-कश्मीर) अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ता सुरक्षित हैं। डल झील में कोई डूबा नहीं है। डल झील में रैली के दौरान पार्टी ने पत्रकारों और अपने कार्यकर्ताओं के लिए अलग नाव की व्यवस्था की थी। जिसमें प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार समेत कई कार्यकर्ता भी सवार थे। अचानक ये नाव लहराते हुए झील में पलट गई। नाव में सवार लोग चीखने लगे, हालांकि समय रहते सभी को निकल लिया।

35


रैली के दौरान भाजपा के नेताओं ने डल झील में नेहरू पार्क प्वाइंट से चार चिनारी तक शिकारा रैली निकाली। सभी पदाधिकारियों ने नाव पर सवार होकर पहले झील के किनारे रहने वाले लोगों से बातचीत की। इसके बाद पूरे झील का भ्रमण किया।

45


बता दें कि डल झील में रैली के दौरान पार्टी ने पत्रकारों और अपने कार्यकर्ताओं के लिए अलग नाव की व्यवस्था की थी। जिसमें प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार समेत कई कार्यकर्ता भी सवार थे। अचानक ये नाव लहराते हुए झील में पलट गई। नाव में सवार लोग चीखने लगे, हालांकि समय रहते सभी को बचा लिया गया।

55


नाव के पलटने से पत्रकारों के कैमरे और अन्य उपकरण डूब गए। जिससे उनको काफी नुकसान हो गया। बता दें कि भाजपा रैली को कवर करने के लिए गए दो इलेक्ट्रॉनिक पत्रकार डल झील में डूबने से बाल-बाल बचे हैं।

Recommended Stories