5 माह बाद शुरू हुई मां वैष्णो देवी की यात्रा, जयकारों के साथ हो रहे दर्शन..देखिए 10 चुनिंदा तस्वीरें

कटरा (जम्मू कश्मीर). माता वैष्णो देवी की यात्रा पांच महीने बाद आज से फिर शुरू हो गई है। सुबह 6 बजे से ही श्रद्धालुओं दर्शन के लिए निकल पड़े हैं, हालांकि यात्रा शुरू होने के पहले दिन श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम है। बताया जा रहा है कि उन्हीं लोगों को दर्शन करने की अनुमति दे जा रही है जिन्होंने पहले से ऑनलाइन पंजीकरण करा रखा है। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए प्रशासन काफी सावधानियां बरत रहा है। हर यात्री की जांच की जा रही है, टेंपरेचर जांच के लिए ऑटोमेटिक मशीन लगाई गई है।  जगह-जगह पर लोगों को सैनेटाइज किया जा रहा है। सभी यात्रियों को मास्क और सैनेटाइजर साथ लाना अनिवार्य है।

Asianet News Hindi | Published : Aug 16, 2020 7:05 AM IST / Updated: Aug 16 2020, 01:47 PM IST

110
5 माह बाद शुरू हुई मां वैष्णो देवी की यात्रा, जयकारों के साथ हो रहे दर्शन..देखिए 10 चुनिंदा तस्वीरें

बत दें कि श्री माता वैष्णो देवी का यह दरबार कोरोना के कहर के चलते 18 मार्च से बंद था। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि यात्रा में शामिल होने के लिए पंजीकरण ऑनलाइन करवाना होगा। दूसरे प्रदेशों और जम्मू-कश्मीर के रेड जोन जिलों के लोगों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट भी अपनी साथ रखनी होगी। श्रद्धालुओं को चेहरे पर मास्क लगाना होगा। फोन पर आरोग्य सेतु ऐप भी डाउनलोड करनी होगी।

210


बताया जा रहा है कि श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए  घोड़ा, पिट्ठू और पालकी को शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई है। 10 से कम और 60 वर्ष के अधिक उम्र के लोगों, गर्भवतियों, बीमारों को यात्रा करने से मनाही कर दी गई है। पहले हफ्ते में श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए प्रति दिन सिर्फ 2 हजार भक्तों को यात्रा की परमिशन दी है, इसमें से महज 100 भक्त ही बाहरी राज्यों के होंगे
 

310


अधिकारी ने रमेश कुमार ने सख्ती के साथ कहा कि जिन यात्रियों के पास कोरोना निगेटिव रिपोर्ट होगी, उन्हें ही भवन की ओर जाने दिया जाएगा।
 

410

यात्रियों के लिए जम्मू कश्मीर प्रशासन ने होटल की बुकिंग भी ऑनलाइन शुरू कर दी है। अभी कटरा तक ट्रेनें नहीं चल रही हैं, इसलिए यात्री जम्मू से टैक्सी के जरिए कटरा तक आ सकते हैं। प्रशासन की तरफ से सभी यात्रियों को साथ में छाता लाना भी जरुरी कर दिया है। ताकि बारिश होने पर वह अपना बचाव कर सकें।
 

510

माता वैष्णो देवी ट्रस्ट की तरफ से डॉक्टरों की सुविधा भी जगह-जगह की गई है। इसके अलावा यात्रियों का टेंपरेचर को भी जांचा जा रहा है।

610

पहले जत्थे में शामिल यात्री माता माता वैष्णो देवी के दर्शन करके लौटकर आते हुए हए, (फोटो सोर्स दैनिक भास्कर)

710


माता माता वैष्णो देवी के दर्शन करके लौटकर आए यात्री ने कहा-में पिछले माह से मां के दर्शन करने के लिए आ रहा था, लेकिन कोरोना के चलते नहीं आ सका। माता ने मेरी मनोकामना पूरी कर दी, जिसके लिए में मां के दरबार में आया था।
 

810

श्रद्धालु माता माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाते हुए।

910

बता दें कि पांच महीने बाद शुरू हुई माता वैष्णो देवी की यात्रा में सुरक्षा काफी इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पर पुलिस से जवान तैना हैं और सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के नियम बताते जा रहे हैं।

1010


जम्मू कश्मीर प्रशासन  के आला अफसर सुबह से जायाजा लेने के लिए पहुंच गए हैं। साथ ही श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार ने भी सारी तैयारियों को जाकर देखा।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos