समुद्र किनारे मां-बेटी ने चुपके से उठा लिया था बेशकीमती 'पत्थर', घर लाते ही हो गया जोरदार धमाका

Published : Dec 18, 2020, 09:13 AM ISTUpdated : Dec 18, 2020, 10:00 AM IST

रास्ते में कोई भी अजीबो-गरीब चीज को उठाकर घर लाने से पहले 100 बार सोच लीजिए! यह घटना आपको अलर्ट करती है। दिखने में कोई जीवाश्म(FOSSIL)नजर आने वाला यह रहस्यमयी पत्थर कितना खतरनाक साबित हुआ, यह ब्रिटेन के कैंट में रहने वालीं 38 वर्षीय जोडी क्रूज और उनकी 8 साल की बेटी इसाबेल ही जानती हैं। वे छुट्टियां बिताने समुद्र तट पर गई थीं। तभी उनकी नजर इस अनोखे पत्थर पर पड़ीं। मां-बेटी ने इसे जीवाश्म समझा और यह सोचकर घर उठा लाईं कि इसे बेचकर मालामाल हो जाएंगी। लेकिन उल्टा भारी नुकसान हो गया। यह सेकंड वर्ल्ड वॉर का एक ग्रेनेड था, जो किचन के सिंक में ऐसा फटा कि पूरा सामान सत्यानाश हो गया।

PREV
15
समुद्र किनारे मां-बेटी ने चुपके से उठा लिया था बेशकीमती 'पत्थर', घर लाते ही हो गया जोरदार धमाका

जोडी क्रूज ने इस घटना के बाद की ये तस्वीरें अपने फेसबुक पेज पर शेयर की हैं। उन्होंने लिखा कि वैसे ये फोटोज उन्हें शेयर नहीं करना थे, लेकिन इसका मकसद है कि लोग सतर्क रहें।

25

जोडी ने पत्थर की फोटोज पहले फॉसिल आर्कियोलॉजी साइट पर शेयर करके उनसे इस बारे में पूछा था।

35

जोडी क्रूज बताती हैं कि उन्होंने पत्थर के छेंद में पिन डाली..तो उसका एक हिस्सा पिघलने लगा और कुछ सेकंड बाद वो फट गया।

45

जोडी क्रूज ने फोटोज शेयर करते हुए कहा कि आप देख सकते हैं कि उनके किचन का क्या हाल हुआ।

55

हालांकि यह गनीमत रही कि ग्रेनेड से आग निकलते देखकर इसाबेल चिल्लाते हुए किचन के पिछले दरवाजे से बाहर भाग गई। गनीमत रही कि ग्रेनेड ज्यादा शक्तिशाली नहीं था, वर्ना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

Recommended Stories