रिंकू शर्मा हत्याकांड में बड़ा खुलासा: 4 और आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी कहानी कैसे दोस्त ही बने 'खूनी हैवान'

Published : Feb 21, 2021, 11:44 AM ISTUpdated : Feb 21, 2021, 12:48 PM IST

दिल्ली. बजरंग दल के कार्यकर्ता 'रिंकू शर्मा हत्याकांड' को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। रविवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में 4 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की शिनाख्त  CCTV फुटेज के आधार पर की गई है। इससे पहले भी पुलिस 5 आरोपियों को हिरासत में ले चुकी है। क्राइम ब्रांच की टीम के हाथ अब तक 9 आरोपी हाथ लग चुके हैं। बता दें कि 10 फरवरी को देर रात रिंकू शर्मा की लाठी से पिटाई के बाद चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद से इलाके में दो समुदायों के बीच तनाव फैल गया। था आलम यह था कि भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात करना पड़ा था। पढ़िए जघन्य हत्याकांड की पूरी कहानी...  

PREV
17
रिंकू शर्मा हत्याकांड में बड़ा खुलासा: 4 और आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी कहानी कैसे दोस्त ही बने 'खूनी हैवान'


बता दें कि दिल्ली पुलिस ने जिन चार आरोपियों को पकड़ा है उनकी पहचान दीन मोहम्मद, दिलशान उर्फ आफताब, फैयाज उर्फ सादरी और फैजान उर्फ निराले के रूप में हुई है। इन चारों एक ही 40 साल का है, बाकी सभी आरोपी  21-22 साल के लड़के हैं। इस  जघन्य हत्याकांड का मुख्य आरोपी इस्लाम है, जिसे पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।  

27

रिंकू शर्मा हत्याकांड को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता और विधायक राघव चड्ढा ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से रिंकू शर्मा के परिजनों को एक करोड़ रुपए की सहायता राशि देने की मांग रखी है। राघव चड्ढा ने कहा कि "श्रीराम बोलने पर रिंकू शर्मा की हत्या की गई, क्या भाजपा के राज में दिल्ली और देश में जय श्रीराम का नारा लगाने वाले सुरक्षित नहीं हैं? दिल्ली में भाजपा के पास कानून-व्यवस्था है। दिल्ली की जनता ने वोट देकर भाजपा की सरकार बनवाई। लेकिन अब उसी के राज में ऐसी जघन्य कांड हो रहे हैं।

37


26 वर्षीय रिंकू शर्मा के परिवार वालों का आरोप है कि राममंदिर पार्क हो रहे प्रोग्राम को लेकर दूसरे समुदाय से विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से उसकी हत्या हुई है। वहीं कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं कि रिंकू की हत्या राम मंदिर के लिए चंदा मांगने की वजह से हुई है। हालांकि जो भी पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीसीपी एस धामा ने बताया था कि 25 वर्षीय रिंकू पर 10 फरवरी की रात जन्मदिन की पार्टी में चाकू से हमला हुआ था। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। आरोपी इस्लाम, नसरुद्दीन, जाहिद और मेहताब कुछ दूरी पर ही रहते हैं।

47


रिंकू शर्मा की मां रेखा शर्मा ने एक मीडिया का हाउस को बताया कि उनका बेटा तबीयत खराब होने के बावजूद एक दोस्त की बर्थडे पार्टी से घर लौटा था। तभी हमलवार पहुंचे और उसे घसीटते हुए बाहर ले गए। रिंकू पर डंडे और चाकू से वार किया गया। गली खून से भर गई। बेटे को सामने तड़पते देखकर मां रोती रही, गिड़गिड़ाती रही। मां का कहना है कि घायल होने के बावजूद उनका बेटा जयश्रीराम-जयश्रीराम बोलता रहा। 

57


हैरानी की बात यह है कि रिंकू पहले इस्लाम का दोस्त हुआ करता था। तीन साल पहले रिंकू ने इस्लाम की बीवी को खून देकर जान बचाई थी। वहीं, इस्लाम के भाई का कोविड होने पर इलाज कराया था। माना जा रहा है कि बर्थडे पार्टी में विवाद के चलते यह हत्या की गई। हालांकि इस मामले से इलाके में दो समुदायों के बीच तनाव फैल गया है।
 

67

मृतक रिंकू मंगोलपुरी में अपने माता-पिता और दो भाइयों के साथ रहता था। वो पश्चिम विहार के एक अस्पताल में लैब तकनीशियन था। रिंकू के भाई अंकित और मनु ने बताया कि हमलावर घर में घुसे और रिंकू को बाहर घसीटकर ले गए और फिर डंडे-चाकू से हमला कर दिया। मां ने बताया कि उनका घर अस्पताल से महज 100 मीटर की दूरी है। हमलावर अस्पताल तक रिंकू का पीछा करते रहे।

(रिंकू दायें, भाजपा से जुड़ा था)

77


हालांकि रिंकू शर्मा की हत्या के बाद विश्व हिंदू परिषद ने इसे मॉब लिंचिंग बताया। वीएचपी के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन ने इसे लेकर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि जिहादियों को अविलंब फांसी पर लटकाया जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में अभी पुलिस की तैनाती है। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने इस हत्याकांड पर ट्वीट किया था।

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories