उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने जोर-आजमाइश शुरू कर दी है। बीजेपी पहले ही राज्य में चुनावी बिगुल फूंक चुकी है तो कांग्रेस ने भी आज से चुनावी अभियान को गति दे दी है। लेकिन, इस रैली से पहले ये साफ हो गया है कि उत्तराखंड में इस बार कांग्रेस की नजर सैनिकों के वोट पर रहेगी। यही वजह है कि रैली के लिए बांग्लादेश निर्माण के युद्ध में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय की 50वीं वर्षगांठ का दिन चुना गया। इसमें पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिजन को प्रियदर्शनी सैन्य सम्मान देकर सम्मानित करने की भी तैयारी है।