Published : Nov 30, 2020, 04:59 PM ISTUpdated : Nov 30, 2020, 05:04 PM IST
राजकोट, गुजरात. कोरोना संक्रमण को रोकने सरकार ने मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। जो मास्क न लगाकर घर से बाहर निकल रहा है, पुलिस उसके चालान काट रही है। इस कपल के बीच भी बीच सड़क इसी बात को लेकर विवाद हो गया। हुआ यूं कि पति-पत्नी बाइक से कहीं जा रहे थे। पत्नीजी ने मास्क पहनना जरूरी नहीं समझा। रास्ते में चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पहले तो पति-पत्नी पुलिसवाले से बहस करने लगे। हालांकि बाद में पतिदेव ने चालान से बचने अपनी पत्नी की गलती मान ली। लेकिन पत्नीजी ने बहस बंद नहीं की। इससे गुस्साए पतिदेव ने सबके सामने उसे चांटा दे मारा। यह देखकर वहां मौजूद पुलिसवाले सन्न रह गए। कहीं इस घटना के बाद परिवार न बिखर जाए, इसलिए पुलिसवालों ने दोनों को समझाया और बगैर चालान के उन्हें वहां से जाने दिया। देखिए तस्वीरों में पूरा मामला...
गुजरात के चार शहरों अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट में नाइट कर्फ्यू जारी है। मास्क नहीं पहने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। कपल के बीच विवाद का यह मामला शनिवार रात त्रिकोणबाग के पास देखने को मिला।
25
बाइक सवार पत्नी ने मास्क नहीं पहना था। इसलिए पुलिसवालों ने उन्हें रोका। इस पर कपल बहस करने लगे।
35
महिला पुलिसवाली को तर्क देने लगी कि उसके पास दुपट्टा नहीं है, तो मुंह कैसे बांधे?
45
जब पुलिस ने कपल से कहा कि मास्क नहीं पहनने पर उनका 1000 रुपए का चालान कटेगा, तो दोनों बहस करने लगे। हालांकि जब दोनों की एक न चली, तो पतिदेव ने गलती मान ली। लेकिन पत्नीजी गलती मानने को तैयार नहीं थीं।
55
पतिदेव ने पत्नीजी को बार-बार चुप रहने के लिए टोका। जब वो चुप नहीं हुई, तो पतिदेव ने उसे चांटा दे मारा। यह देखकर पुलिसवाले ने मामला संभाला। फिर दोनों को समझाकर घर रवाना किया।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.