नई दिल्ली. देश और दुनिया में ऐसा पहली बार हो रहा है कि ईद पर उतनी चहल-पहल नहीं है। कोरोना संक्रमण ने लगभग सारी दुनिया पर अपना बुरा असर डाला है। भारत सहित कई देशों में लॉकडाउन है। अगर अकेले भारत की बात करें, तो यहां ज्यादातर मस्जिदों में पहली बार सन्नाटा देखा गया। परंपरा का निर्वाह करने ईदगाहों और मस्जिदों में 4-5 लोगों को ही नमाज पढ़ने की अनुमति दी गई थी। इस दौरान अमन-चैन और भाईचारे के अलावा कोराना संक्रमण से भी जनजीवन को बचाने की दुआ की गई। लॉकडाउन का लोग पालन करें, इसलिए पुलिस का पुख्ता इंतजाम किया गया था। हालांकि कई बाजारों में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नहीं दिखे। कुछ बाजारों में पहले की अपेक्षा भीड़ कम रही। इनमें कुछ तस्वीरें ईद के एक दिन पहले की भी हैं। इनमें बाजारों में लोग नजर आ रहे हैं। देखें दुनियाभर में एक दिन पहले और ईद का मंजर..
अपने बच्चे के लिए ईद की खुशियां खरीदने निकला एक पिता। कोरोना से बचने दोनों ने मास्क पहना हुआ था।
216
रोशनी में नहाई यह तस्वीर नई दिल्ली की जामा मस्जिद की है।
316
यही तस्वीर नई दिल्ली की जामा मस्जिद की है। ऐसा पहली बार हुआ है कि ईद पर यहां इस तरह सन्नाटा देखा गया। सिर्फ पुलिस गश्त करती रही।
416
यह तस्वीर नई दिल्ली की है। ईद के एक दिन पहले बाजार में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भूलकर ऐसे निकल पड़े।
516
यह तस्वीर ईद के एक दिन पहले की है। गुरुग्राम के सदर बाजार में पहले जैसी भीड़ नहीं रही।
616
यह तस्वीर नई दिल्ली की है। बाजारों में खरीदारी करने पहुंचे लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया।
716
यह तस्वीर ईद के एक दिन पहले श्रीनगर की है। यहां सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर लोग गंभीर नहीं देखे गए।
816
यह तस्वीर फिलीपींस के मनीला की है।
916
यह तस्वीर पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद की है। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का कोई पालन करते नहीं दिखाई दिया।
1016
यह तस्वीर अफगानिस्तान की है।
1116
यह खूबसूरत तस्वीर रूस के ततरस्तान स्थित मस्जिद की है।
1216
यह तस्वीर केन्या की है। ईद की खुशी मनाते लोग।
1316
यह तस्वीर इटली के रोम की है। यहां कोरोना संक्रमण से बचने नमाज के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया।
1416
यह तस्वीर भी इटली के रोम की है। यहां भी कोरोना संक्रमण से बचने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया।
1516
यह तस्वीर पेशावर, पाकिस्तान की है। ईद पर अपने लिए कुछ यूं खुशियां ढूंढते दिखे गरीब बच्चे।
1616
यह तस्वीर सीरिया के अलेप्पो की है। ईद पर खिलौना बंदूक से खेलते बच्चे। आतंकवाद की भेंट चढ़ चुके सीरिया में खुशी तलाशती जिंदगी।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.