15 साल की शादीशुदा जिंदगी में जब तांत्रिक की हुई एंट्री, सामने आया चौंकाने वाला 2 पेज का सुसाइड नोट

बठिंडा, पंजाब. ख्वाहिशें जब हद से ज्यादा बड़ी हो जाती हैं, तो इसी तरह की घटनाओं का जन्म होता है। 15 साल की खुशहाल शादीशुदा जिंदगी में जब एक तांत्रिक का दखल शुरू हुआ, तो कपल में झगड़े होने लगे। जब जिंदगी से मायूसी होने लगी, तो पति ने झील में कूदकर सुसाइड कर लिया। मामला गणेशा बस्ती गली नंबर-1 में रहने वाले 44 वर्षीय लवलीन की मौत से जुड़ा है। शख्स बुधवार से गायब था। पुलिस को थर्मल झील नंबर-1 से उसकी लाश मिली। पुलिस को उसके घर से 2 पेज का सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उसने तांत्रिक का जिक्र किया। मृतक कपूरथला के किसी तांत्रिक के संपर्क में था। वो वर्धमान फैक्ट्री में काम करता था। मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा कि 15 साल पहले उसकी शादी सुनीता कुमारी से हुई थी। शादी के बाद सबकुछ बढ़िया चल रहा था। इसी दौरान किसी ने बताया कि कपूरथला में रहने वाला एक तांत्रिक सबकी मुराद पूरी करता है। इसके बाद कपल ओझला गांव में उसके डेरे पर जाने लगा। इसके बाद तांत्रिक ने उन्हें अपने चंगुल में फंसा लिया। पढ़िए फिर क्या हुआ...

Asianet News Hindi | Published : Aug 28, 2020 5:15 AM IST / Updated: Aug 28 2020, 10:47 AM IST

17
15 साल की शादीशुदा जिंदगी में जब तांत्रिक की हुई एंट्री, सामने आया चौंकाने वाला 2 पेज का सुसाइड नोट

पति को भड़काने का आरोप...
सुसाइड नोट में पति ने लिखा कि 23 अगस्त को उसकी पत्नी अस्पताल में भर्ती थी। तांत्रिक ने मिलने के बहाने आए और उसे भड़काकर चले गए। जब वो पत्नी को समझाता, तो तांत्रिक उसे धमकी देता। हालांकि एडिशनल एसएचओ सब इंस्पेक्टर बलकौर ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजनों ने एक सुसाइड नोट पुलिस को सौंपा है, जिसकी जांच की जा रही है। आगे पढ़ें तांत्रिक से जुड़ीं कुछ और घटनाएं...

27

बच्चे को सांप ने डसा, तांत्रिक करता रहा इलाज..
भरतपुर, राजस्थान. अंधविश्वास की यह घटना चिकसाना क्षेत्र के बराखुर गांव के रहने वाले बच्चे से जुड़ी है। पिछले दिनों सांप के काटने के बाद परिजन बच्चे की झाड़-फूंक कराते रहे। जब बच्चे की मौत हो गई, तब उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां करीब एक घंटे तक अंधविश्वास का यह खेल चलता रहा। अलवर जिले में कठूमर के गांव सेखपुरा निवासी विश्राम सिंह की पत्नी लक्ष्मी का मायका चिकसाना के बाराखुर में है। उनका बेटा आयुष पिछले 2 साल से ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। कुछ दिन पहले आयुष नानी के साथ खेत पर गया था। यहीं खेलते समय उसे सांप ने डस लिया था। इसके बाद परिजन उसे बराखुर एक शख्स के पास ले गए, जो सांप के काटे की दवा देने का दावा करता है। आगे पढ़िए इसी घटना के बारे में..

37

अस्पताल के बाद फिर तांत्रिक के पास ले गए

अस्पताल में तांत्रिक क्रियाओं के बाद भी जब बच्चे की जान नहीं लौटी, तो तांत्रिक ने कहा कि बच्चे को उसके पास लेकर आएं। परिजन अस्पताल से बच्चे को तांत्रिक के पास ले गए। डॉक्टरों के मुताबिक अगर बच्चे को समय पर अस्पताल ले आया जाता, तो शायद उसकी जान बच सकती थी।

आगे पढ़िए..बेटे की चाह में तांत्रिक के पास पहुंची महिला..उसे ठोक दी कीलें...

47

भरतपुर में ही बेटे की चाह में तांत्रिक(चित्र में दिखाई दे रहा) के पास पहुंची एक महिला को दर्दनाक मौत मिली। तांत्रिक ने इलाज के बहाने महिला के शरीर में जगह-जगह कील ठोक दीं। उसे जलाया भी गया। इससे महिला की तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन मौत हो गई।

आगे पढ़िए इसी घटना के बारे में...

57

अंधविश्वास का यह दिल दहलाने वाल मामला भरतपुर के अस्तावन गांव का है। मृतका के दो बेटियां हैं। वो बेटा चाहती थी। तांत्रिक ने दावा किया था कि उसके अंदर बुरी आत्मा है, जिसे बाहर निकालना पड़ेगा।

आगे पढ़िए इसी घटना के बारे में...

67

तांत्रिक के खौफनाक इलाज के चलते पूनम नामक इस महिला की तबीयत बिगड़ गई थी। अब मायकेवालों ने ससुरालवालों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।

आगे पढ़िए इसी घटना के बारे में..

77

पूनम के हाथ-पैर और सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में कील ठोकने, चोट और जलने के निशान मिले। हालांकि तांत्रिक तर्क दे रहा है कि वो सिर्फ भूत-प्रेत का इलाज करता है। महिला को चोटें सीढ़ियों से गिरने पर हुई थीं।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos