ये हैं पंजाब के मुख्यमंत्री की दुल्हन डॉ. गुरप्रीत कौर, जो 16 साल बड़े भगवंत मान से आज रचाएंगी शादी

Published : Jul 07, 2022, 09:07 AM ISTUpdated : Jul 07, 2022, 09:08 AM IST

चंडीगढ़. आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) 48 साल की उम्र में गुरुवार को दूसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं। वह पेशे से डॉक्टर और उम्र में 16 साल छोटी डॉ. गुरप्रीत कौर (32) के साथ शाम को चंडीगढ़ में सीएम हाउस में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस शादी में सिर्फ परिवार के लोग और दिल्ली के सीएम दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचेगे। आइए जानते हैं सीएम भगवंत मान की दुल्हनिया के बारे में...

PREV
16
 ये हैं पंजाब के मुख्यमंत्री की दुल्हन डॉ. गुरप्रीत कौर, जो 16 साल बड़े भगवंत मान से आज रचाएंगी शादी

भगवंत मान दुल्हनिया मूल रुप से हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली हैं। हालांकि अभी उनका पूरा परिवार  राजपुरा में रह रहा है।  उन्होंने अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज से MBBS की पढ़ाई की है। वह अब राजपुरा में रहती हैं। उन्होंने साल 2013 में अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए एडमिशन लिया था। जिसे उन्होंने 2017 में  में पूरा कर लिया। इसके बाद वह डॉक्टरी की प्रेक्ट्रिस करने लगीं। 
 

26

परिवार की मानें तो गुरप्रीत के साथ भगवंत की बहन की अच्छी दोस्ती है, दोनों आपस में सहेली हैं। दोनों अक्सर शॉपिंग के लिए भी साथ जाती हैं। इसी कारण मान का परिवार गुरप्रीत को अच्छी तरह जान पाया। वहीं यह भी बताया जाता है कि 2019 में एक कार्यक्रम के दौरान गुरमीत की मुलाकात भगवंत मान से हुई थी। इस दौरान सीएम मान संगरूर से लोकसभा सांसद थे।
 

36

32 साल की गुरप्रीत कौर अपने परिवार में तीसरे नंबर की लड़की हैं, उनकी दो बड़ी बहन और हैं जो यूएसए और आस्ट्रेलिया में रहती हैं। वहीं उनके पिता इंद्रजीत सिंह नत पिहोवा खंड के गांव मदनपुर गांव के पूर्व सरपंच रह चुके हैं। वह फिलहाल खेती-बाड़ी का काम देखते हैं। बताया जाता है कि गुरप्रीत कौर के पिता इंद्रजीत सिंह के पास कनाडा की नागरिकता है, जबकि उनकी माता राज हरजिंद्र कौर गृहिणी हैं।

46

बता दें कि भगवंत मान की पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से 2015 में तलाक ले लिया था। इसके पीछे उन्होंने वजह बताई थी कि वह राजनीतिक कारणों से अपने परिवार को समय नहीं दे पा रहे थे। इसलिए दोनों ने आपसी सहमति से अलग-अलग रहने का फैसला किया।
 

56

भगवंत मान और गुरप्रीत कौर के घरवालों का एक दूसरे के घर आना जाना था। यानि दोनों के परिवार पहले से ही एक दूसरे को अच्छे से जानते थे। जिसके बाद भगवंत मान की मां ने गुरप्रीत से अपनी बहू बनने के लिए राजी किया। फिर बेटे से दूसरी शादी करने के लिए बात  की।

66

सीएम भगवंत मान की पहली पत्नी द्रप्रीत कौर से दो बच्चे हैं, जिसमें बेटे दिलशान और बेटी सीरत कौर है, वह अपनी मां के साथ विदेश में ही रहते हैं। हाल ही में ज भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली थी तो इस शपथग्रहण में उनके बेटा-बेटी अमेरिका से आए हुए थे।
 

Read more Photos on

Recommended Stories