पिता भगवंत मान की शपथ के लिए अमेरिका से आए बेटा और बेटी, तो पत्नी ने कही दिल छू लेने वाली बात..देखिए तस्वीरें

चंडीगढ़. आम आदमी पार्टी के नेता  भगवंत मान आज (Bhagwant Mann) आज राज्य के 25वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। यह शपथ ग्रहण समारोह शहीद-ए-आजम भगत सिंह (Bhagat Singh) के पैतृक गांव खटकड़कलां में होने जा रहा है। इस मौके पर उनका पूरा परिवार मौजूद है। खासकर मान के दोनों बच्चे सीरत कौर मन्ना (21) और दिलशान मन्ना (17) शपथ ग्रहण समारोह के लिए अमेरिका से पंजाब आए हैं।  आइए जानते हैं पंजाब के नए सीएम मान की पत्नी के बारे में...

Asianet News Hindi | Published : Mar 16, 2022 7:24 AM IST / Updated: Mar 16 2022, 12:59 PM IST

16
पिता भगवंत मान की शपथ के लिए अमेरिका से आए बेटा और बेटी, तो पत्नी ने कही दिल छू लेने वाली बात..देखिए तस्वीरें

दरअसल, पंजाब के नए सीएम भगवंत मान का 2015 में पत्नी इंद्रप्रीत कौर से तलाक हो गया था। उनकी पत्नी इंद्रप्रीत अपने दोनों बच्चे सीरत कौर और दिलशान के साथ अमेरिका चले गए थे। हालांकि उनकी पत्नी 2014 के लोकसभा चुनाव में मान के लिए प्रचार करने के लिए गांव-गांव में प्रचार करने के लिए जाती थीं। हालांकि एक साल बाद ही अचानक दोनों ने तलाक ले लिया था।
 

26

पंजाब विधानसभा चुनावों में मान और आप की भारी जीत के बाद उनकी पत्नी ने इंद्रप्रीत ने मीडिया से बात करते हुए कहा-वह इस जीत से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि वह हमेशा भगवंत मान के लिए प्रार्थना करती हैं और आगे भी करती रहेंगी।
 

36

बता दें कि पंजाब के नए सीएम  भगवंत मान की पत्नी इंद्रप्रीत मूल रुप से लुधियाना के बरेवाल की रहने वाली हैं। उन्होंने कहा-हां, शारीरिक दूरियां थीं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम उनकी सफलता के लिए प्रार्थना नहीं कर रहे थे। हम वहां पर रहकर भी उनकी जीत के लिए दुआ करते थे। मैं यहां अमेरिका में अपने काम और बच्चों की पढ़ाई में व्यस्त थी।' मैंने हमेशा उनकी सफलता के लिए कड़ी मेहनत की और  दुआ की है।

46

पंजाब के नए सीएम  भगवंत अक्सर अपने चुनावी प्रचार के दौरान अपने परिवार की चर्चा करते थे।  चुनावों के दौरान, मान की मां हरपाल कौर और बहन मनप्रीत कौर को अक्सर मान की सफलता के लिए अपनी खुशी और भावनाओं को व्यक्त करते थे।

56

 एक इंटरव्यू में भगवंत मान ने खुद बताया था कि वह राजनीति के चक्कर में अपने परिवार को समय नहीं दे पाते थे। बच्चों से भी बात नहीं कर पाते थे। यही वजह रही कि पत्नी के साथ लगातार विवाद होता गया और वे आपसी सहमति से अलग हो गए। मान के एक बेटा और एक बेटी हैं, जो विदेश में रहते  हैं।

66

भगमंत मान ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने बच्चों के लिए उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी थीं, उन्होंने कहा कि वह उन्हें याद करते हैं। एक बार उन्होंने अपनी बेटी के बार में पुरा किस्सा बताते हुए कहा था कि एक समय जब उनकी बेटी सिर में चोट के कारण जन्म के तुरंत बाद वेंटिलेटर पर आ गई थी तो 10 तक उनका जीना मुश्किल हो गया था। वह सोच नहीं पा रहे थे कि अब क्या होगा।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos