Published : Oct 16, 2019, 06:42 PM ISTUpdated : Oct 16, 2019, 06:50 PM IST
अमृतसर (पंजाब). अमृतसर में स्वर्ण मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। दरअसल यह मौका है अमृतसर की स्थापना करने वाले गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व। दरबार साहिब कमेटी ने मंगलवार को मंदिर में सुबह 4 बजे से रात 11 तक 1 लाख घी के दिए जालाए। यहां हाजारों की संख्या में श्रद्धालु वहां पहुंचे थे। आलम ये था कि लोगों को पैर रखने की जगह तक नहीं थी।
बच्चे से लेकर बुजुर्ग भी अमृतसर के दरबार साहिब में पहुंचे थे। सभी अपने परिवार के साथ यहां मौजूद थे।
25
मंदिर से लेकर 1 किलोमीटर तक लाइटिंग लगाई गई थी। पूरा दरबार दूधिया रोशनी से नहाया हुआ लग रहा है।
35
पहली बार यहां वायु प्रदूषण के प्रति सजग दिखे श्रद्धालु। उन्होंने दरबार साहिब में ईको फ्रेंडली आतिशबाजी भी की।
45
प्रकाश पर्व पर बच्चों ने कैंडिल भी जलाईं। दरबार साहिब में दर्शन के लिए लंबी कतारें देखी गईं।
55
अमृतसर में प्रकाश पर्व के मौके पर दरबार साहिब में हजारों की तादाद में लोग पहुंचे।
पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।