लॉकडाउन के कारण 3 बार टालनी पड़ी शादी, चौथी बार पुलिस ने पकड़ा, तो दूल्हा रुंआसा हो गया

चंडीगढ़. लॉकडाउन में सैकड़ों शादियां टालनी पड़ीं। कुछ शादियां हुईं, तो एकदम साधारण तरीके से। कुछ शादियां तो वीडियो कान्फ्रेंसिंग पर सम्पन्न हुईं। इस दूल्हे की शादी भी लॉकडाउन के कारण तीन बार टल चुकी थी। चौथी बार शादी होने जा रही थी। दूल्हा खुश था कि इस बार कोई व्यवधान नहीं पड़ रहा। लेकिन उसे क्या मालूम था कि रास्ते में पुलिस मिल जाएगी। दरअसल, दूल्हा मास्क लगाना भूल गया था। यह दृश्य रविवार को मोहाली पीसीएल लाइटों पर देखने को मिला। यहां जोन-2 के इंचार्ज इंस्पेक्टर नरिंदर सूद चेकिंग कर रहे थे, तभी दूल्हा वहां से गुजरा। पुलिस ने उनका चालान काटा, फिर कहीं जाने दिया।
 

Asianet News Hindi | Published : Jun 15, 2020 10:58 AM IST

15
लॉकडाउन के कारण 3 बार टालनी पड़ी शादी, चौथी बार पुलिस ने पकड़ा, तो दूल्हा रुंआसा हो गया

दिल्ली निवासी विपिन की शादी रविवार को सेक्टर-52 निवासी सपना से हुई। इससे पहले तीन बार शादी कैंसिल हो चुकी थी। विपिन ने बताया कि यहां आने की परमिशन नहीं मिलने से शादी बार-बार टालना पड़ी। रविवार को एक स्विफ्ट कार में दूल्हे सहित चार लोग, जबकि एक मिनी बस में 15 लोग दिल्ली से मोहाली आए थे। शादी सेक्टर-42 कम्युनिटी सेंटर में हुई। दूल्हा और जीजा ने पुलिस से खूब मिन्नतें कीं, लेकिन बिन चालान काटे वे आगे नहीं जा सके। आगे देखिए मास्क से जुड़ीं कुछ अन्य तस्वीरें
 

25

यह तस्वीर पुणे में पिछले दिनों हुई एक शादी के दौरान की है। शादी की रस्मों के पहले दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को सैनिटाइज किया।

35

यह तस्वीर मुंबई की है। वट पूर्णिमा के दिन पूजन के लिए निकलीं महिलाओं ने मास्क का ध्यान रखा।

45

दुल्हनों के लिए बाजार में डिजाइनर मास्क आ गए हैं। कोलकाता में एक दुकान पर मास्क देखती महिला।

55

यह शादी चंडीगढ़ की है। यहां दूल्हा-दुल्हन के अलावा पंडित और बाकी लोग भी मास्क में दिखे।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos