मिल्खा सिंह की मौत से चंद मिनटों पहले की आखिरी तस्वीर आई सामने, पढ़िए कोरोना के संघर्ष का 1 माह का सफर

Published : Jun 19, 2021, 04:18 PM ISTUpdated : Jun 19, 2021, 04:27 PM IST

चंडीगढ़ (पंजाब). एथलेटिक्स में भारत का परचम लहराने वाले लीजेंड स्प्रिंटर मिल्खा सिंह दुनिया को अलविदा कह गए। शुक्रवार देर रात चंडीगढ़ के पीजीआई  हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया। अब फ्लाइंग सिख की आखिरी तस्वीर सामने आई है, यह तस्वीर उनके निधन के 24 मिनट पहले की बताई जा रही है। जब वह जीवन और मौत के बीच जंग लड़ रहे थे। देखिए मिल्खा सिंह की आखिरी तस्वीरें...

PREV
16
मिल्खा सिंह की मौत से चंद मिनटों पहले की आखिरी तस्वीर आई सामने, पढ़िए कोरोना के संघर्ष का 1 माह का सफर

दरअसल, 19 मई को तबीयत बिगड़ने के बाद मिल्खा सिंह ने अपना टेस्ट कराया था। जहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। बताया जाता है कि वह घर में काम करने वाले अपने कुक से संक्रमित हुए थे। 
इसी बीच पांच दिन बाद मिल्खा सिंह की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और डॉक्टरों ने उन्हें निमोनिया की शिकायत बताई। आनन-फानन में डॉक्टरों की सलाह पर परिजनों ने उन्हें फोर्टिस अस्पताल में एडमिट कराया। (फोटो सोर्स भास्कर)

26

वहीं 26 मई को उनकी पत्नी निर्मल कौर को भी संक्रमित होने के बाद ICU में भर्ती करना पड़ा। आलम यह था कि पति-पत्नी दोनों की तबीयत सीरियस थी और वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। बेटे जीवा सिंह का माता-पिता की इस हालत देख बुरा हाल था। वह समझ नहीं पा रहे थे कि कोरोना ने यह कहर उनके परिवार पर कैसा बरपाया है।

36

30 मई को जब मिल्खा के परिजनों के कहने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया था। लेकिन वह घर पर भी अस्पताल की तरह डॉक्टरो की सलाह पर अपना इलाज करा रहे थे। यानि छुट्टी बाद भी वह ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ  आइसोलेशन में थे। उनके चाहने वाले और परिवार को लगने लगा था कि अब सब ठीक हो जाएगा।

46

3 जून को एक बार फिर मिल्खा सिंह की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी और ऑक्सीजन लेवल नीचे आ गया। इसके बाद उन्हें उसी दिन चंडीगढ़ के PGI के ICU में एडमिट करना पड़ा। वहीं इसी बीच 13 जून पत्नी निर्मल कौर कोरोना की जंग लड़ते-लड़ते अलविदा कह गईं।
 

56


16 जून को मिल्खा सिंह के लिए अच्छी खबर थी क्योंकि उनकी  निगेटिव रिपोर्ट आई थी, और सेहत में भी सुधार हो रहा था। डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें मेडिसन ICU में शिफ्ट किया गया। यह पहला ऐसा मौका था जब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

66

18 जून को फिर उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और ऑक्सीजन लेवल तेजी से गिरने लगा था जो 70 पर पहुंच गया। ब्लड प्रेशर भी गिर गया। वहीं लंग्स 80 फीसदी डैमेज हो गए थे। ठीक से सांस भी नहीं ले पा रहे थे। हालत बेहद नाजुक हो चुकी थी, आखिर में शुक्रवार रात 11 बजे वह दुनिया को अलविदा कह गए।

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories