लुधियाना (Punjab)। पत्नी के बीमार होने पर पति ने अपने बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी पड़ोसी को सौंप दी। लेकिन, पड़ोसी ने विश्वास का गला घोंट दिया। वो उसकी नाबालिग बेटी को डरा धमका कर दुष्कर्म करता। जिसका राज तब खुला जब वो 6 माह की गर्भवती हो गई। पीड़िता की मां ने अब आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वहीं, साहनेवाल पुलिस ने उसके खिलाफ डरा धमका कर दुष्कर्म करने तथा पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
प्रीतम कालोनी निवासी सुरेश कुमार (35) मूल रूप से सुल्तानपुर (यूपी) के थाना कादीपुर के गांव ग्रोईं का रहने वाला है। जिसके खिलाफ कालोनी की ही एक महिला ने शिकायत दर्ज कराया है।
(प्रतीकात्मक फोटो)
25
पुलिस के मुताबिक महिला ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि करीब 8 महीने पहले वो बीमार होने के कारण अस्पताल में भर्ती थी। उसका पति दिन में उसकी अस्पताल में देखरेख करता था और रात में अपनी ड्यूटी पर चला जाता था।
(प्रतीकात्मक फोटो)
35
घर में उसका बेटा व 14 साल की बेटी रहते थे। आरोपी उसके पति का दोस्त और पड़ोसी भी था। जिसके चलते उसके पति ने बच्चों के देखभाल की जिम्मेदारी सौंप दी।
(प्रतीकात्मक फोटो)
45
आरोपी उनकी बेटी को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। अस्पताल से छुट्टी के बाद भी जब वो घर आ गई तो उसके बाद भी आरोपी मौका पाकर उनकी बेटी को बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था।
(प्रतीकात्मक फोटो)
55
अब तबियत खराब होने पर अस्पताल ले गए। जहां उन्हें पता चला कि वो 6 महीने की गर्भवती है।
(प्रतीकात्मक फोटो)
पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।