कौन होगा पंजाब का नया मुख्यमंत्री, सिद्धू से पहले इनका नाम सबसे आगे..जानिए कौन हैं ये नेता

Published : Sep 18, 2021, 05:42 PM ISTUpdated : Sep 18, 2021, 06:08 PM IST

चंढ़ीगढ़. पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक घमासान शुरू हो चुका है। सीएम अमरिंदर सिंह शनिवार शाम 4 बजे राज्यपाल से मुलाकात कर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। शाम 5 बजे विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री चुना जाएगा। बताया जा रहा है कि इस बैठक में नवजोत सिंह सिद्धू समेत 5 नेता हैं जिनका नाम मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल है। आइए जानते हैं इनके बारे में कौन हैं ये नेता...  

PREV
14
कौन होगा पंजाब का नया मुख्यमंत्री, सिद्धू से पहले इनका नाम सबसे आगे..जानिए कौन हैं ये नेता

सीएम कैप्टन की कुर्सी पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच वैचारिक मतभेद के चलते गई है। क्योंकि सिद्धू के अध्यक्ष बनने के बाद भी दोनों के बीच की खींचतान बढ़ती गई। दोनों के बीच मामला इतना बढ़ चुका था कि इनके अपने-अपने विरोधी गुट भी बन चुके थे। अब पंजाब के मुख्यमंत्रियों के दावेदारों में नवजोत सिंह सिद्धू का नाम भी आ रहा है। हो सकता है कि कांग्रेस सिद्धू को पंजाब की कमान सौंप दे। क्योंकि वह एक पापुलर चेहरा हैं। साथ ही उनके पास 40 विधायकों का समर्थन भी है।

24

2. सनील जाखड़: पंजाब में मुख्यमंत्री बनने वालों के दावेदारों में प्रदेश के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ का नाम भी शामिल है। राजनीतिक गलियारों में उनको ही सीएम बनाए जाने की चर्चा होने लगी है। वह विधायकों की पहली पसंद बताए जा रहे हैं। इतना ही नहीं वह सीएम की रेस में सिद्धू से पहले आते हैं। जाखड़ पंजाब कांग्रेस के सबसे मजबूत नेता और सीनियर नेताओं में गिने जाते हैं। सुनील जाखड़ के पिता बलराम जाखड़ भी कांग्रेस के बड़े नेता रहे हैं। बलराम जाखड़ मध्य प्रदेश के राज्यपाल और लोकसभा स्पीकर भी रहे थे। सुनील जाखड़ ही एक ऐसे नेता रहे हैं जिन्होंने सबसे पहले कृषि कानूनों के अध्यादेश जारी होने के बाद विरोध जताया था। वह साल 2002 में अबोहर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक चुने गए थे। 

34

3. प्रताप सिंह बाजवा: सिद्धू और जाखड़ के बाद मुख्यमंत्रियों के दावेदारों में प्रताप सिंह बाजवा भी हैं। बाजवा भी जाखड़ की तरह  पंजाब कांग्रेस की राजनीति में कद्दावर नेता हैं। वह फिलहाल में राज्यसभा सदस्य हैं। उनकी गिनती  कैप्टन के विरोधियों में सबसे पहले होती है। उन्हें किसानों का नेता माना जाता है।
 

44

4. विधायक राजकुमार वेरका और रवनीत सिंह: अमृतसर के कांग्रेस विधायक राजकुमार वेरका को भी मुख्यमंत्रियों के दावेदारों में माना जा रहा है। वह दो बार ही विधायक का चुनाव जीते हैं।  वहीं कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू का नाम भी प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाए जाने वालों के नाम हैं शामिल है। 2014 और 2019 में लुधियाना लोकसभा चुनावों में उऩ्होंने सांसद का चुनाव जीता है। वह राहुल गांधी और सोनिया गांधी के करीबी भी माने जाते हैं।

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories