21 साल के देवर पर हावी हो गई थी भाभी...एक दिन दुकान का जब शटर नहीं उठा, तब दिखा चौंकाने वाला मंजर

Published : Jul 27, 2020, 01:32 PM IST

जालंधर, पंजाब. यह कहानी एक 21 साल के एक ऐसे देवर की है, जो अपनी भाभी से परेशान था। पिछले दिनों वो अपनी दुकान में घुसा, तो फिर बाहर नहीं निकला। उसने दुकान की शटर डालकर अंदर फांसी लगा ली। युवक टेलरिंग का काम करता था। उसने कपड़ों की रसीद बुक के आखिरी पन्ने में एक सुसाइड नोट लिखा। इसमें बताया कि वो अपनी भाभी से परेशान था। लेकिन भाभी किस तरह उसे तंग करती थीं, यह सामने नहीं आया है। मामला टिब्बा के रमेश नगर की है। जांच अधिकारी एसआई गुरमेज सिंह ने बताया कि नवेद यहां कृष्णा विहार इलाके में रहता था। नवेद का बड़ा भाई सवेज़ सैफी किराने की दुकान चलाता है। उसने घर पर ही दुकान खोल रखी है। खुशनुमा उसकी पत्नी है। नवेद इससे परेशान था। नवेद के पिता मजदूरी करते हैं। उसके 5 भाई-बहन हैं। मृतक दूसरे नंबर में था।

PREV
16
21 साल के देवर पर हावी हो गई थी भाभी...एक दिन दुकान का जब शटर नहीं उठा, तब दिखा चौंकाने वाला मंजर

नवेद शुक्रवार को दोपहर करीब 1 बजे दुकान पर गया था। लेकिन फिर घर नहीं लौटा।

26

शाम 4 बजे नवेद के पिता अहमद घर लौट रहे थे, तब उन्होंने दुकान का शटर बंद देखा। उन्होंने नवेद को मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन घंटी जाती रही।

36

अहमद ने काफी देर तक शटर बजाया। लेकिन वो अंदर से बंद था। बाद में उन्होंने कुछ लोगों की मदद से शटर तुड़वाया। देखा कि नवेद फांसी पर झूल रहा था।

46

जब नवेद को उतारा गया,तब उसकी सांसें चल रही थीं। लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने घटना की रिपोर्ट पुलिस में करने से मना कर दिया।
 

56

पुलिस को कपड़ों की रसीद बुक पर लिखा नवेद का सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने भाभी से परेशान होने की बात लिखी।

66

सुसाइड नोट में नवेद ने यह नहीं लिखा कि वो भाभी से किस तरह से परेशान था। इसलिए यह सुसाइड एक मिस्ट्री बनी हुई है।

Recommended Stories