Published : Jul 27, 2019, 11:55 AM ISTUpdated : Jul 27, 2019, 02:13 PM IST
अच्छे जीवन की उम्मीद में काम की तलाश में कुवैत पहुंची एक महिला को वहां नारकीय जीवन बिताना पड़ा। उसने तो जिंदगी में बदलाव आने की आस ही छोड़ दी थी, लेकिन मीडिया की कोशिशों और सरकार की सक्रियता से लड़की जिंदा भारत लौट आई।
चंडीगढ़. गुरदासपुर की रहने वाली वीना रानी शुक्रवार को कुवैत से भारत लौटी। वो लंबे समय से कुवैत में एक शेख के चंगुल में फंसी हुई थी। इस मामले की खबरें मीडिया ने प्रकाशित की थीं। खबरों के बाद जालंधर के एक भाजपा नेता अशोक सरीन ने प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर को पत्र लिखकर मदद मांगी थी। खबर के बाद विदेश मंत्रालय ने कुवैत स्थित भारतीय दूतावास को वीना रानी को खोजने को कहा था।
22
वीना रानी के मुताबिक कुवैत में उसे खरीदकर बंधक बनाया गया था। जिस शेख ने उसे खरीदा था वो बेहद क्रूर था। बात-बात पर पीटता था। खाने को न के बराबर देता था। उसे अकसर भूखा रखा जाता था। उसे महीने में एक बार अपने बच्चों से बात कराई जाती थी। इस मामले में पुलिस ने ट्रेवल एजेंट मुख्तयार सिंह के खिलाफ मानव तस्करी आदि का मामला दर्ज किया है।
पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।