पति से बोली- मैं प्रेग्नेंट हूं...मान गया पति लेकिन इतनी जल्दी वो पिता बन जाएगा, उम्मीद ना थी

लुधियाना, पंजाब. यहां के सिविल हॉस्पिटल से 11 फरवरी को गायब की गई 2 दिन की बच्ची की कहानी में नया मोड़ आया है। बच्ची 13 फरवरी को बरामद कर ली गई थी। बच्ची ठीक है। उसे मां को सौंप दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने राजवीर कौर नामक महिला को अरेस्ट किया है। उसका पति हरविंद्र सिंह पेशे से ट्रक ड्राइवर है। आरोपी की शादी को 6 साल हो गए थे। वो मां नहीं बन पाई थी। इसी छटपटाहट में उसने बच्ची चोरी कर ली। इस मामले की जांच कर रहे एएसआई राजिंद्र सिंह ने बताया कि महिला पहले भी बच्चा चोरी करने की कोशिश कर चुकी थी। महिला ने अपने पति को गर्भवती होने का झूठ बोला था। पति ने उस पर यकीन कर लिया। बच्चा चोरी करने के एक दिन पहले यानी 10 फरवरी को महिला ने पति को कॉल करके बताया था कि उसे बेटी हुई है। पति ट्रक लेकर लंबे समय से बाहर था। लेकिन जब पति को असलियत पता चली, तो उसके होश उड़ गए।

Asianet News Hindi | Published : Feb 20, 2020 11:17 AM IST / Updated: Feb 20 2020, 07:45 PM IST

17
पति से बोली- मैं प्रेग्नेंट हूं...मान गया पति लेकिन इतनी जल्दी वो पिता बन जाएगा, उम्मीद ना थी
राजवीर कौर कोई बच्चा लेना चाहती थी। लेकिन उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था। आखिरकार उसने बच्चा चोरी करने की सोची। महिला ने इससे पहले किसी गोमती नामक महिला का बच्चा चोरी करने की कोशिश की थी। उसने बच्चे के पिता उमेश को पैसों का लालच दिया था। लेकिन जब दाल नहीं गली, तो उसने सिरभावती की बच्ची चोरी कर ली। बच्ची चोरी करने के बाद राजवीर ने अपने पति को कॉल किया था कि उसने बेटी को जन्म दिया है। हरविंद्र ने अपनी बहन को फोन करके राजवीर की देखभाल के लिए उसे अपने घर ले जाने को बोला था। उसे नहीं मालूम था कि राजवीर झूठ बोल रही है।
27
बच्ची चोरी करने के बाद राजवीर अपनी ननद गुरप्रीत कौर के घर पहुंची। लेकिन ननद ने जब टीवी में बच्ची चोरी होने की खबर सुनी, तो उसे कुछ शक हुआ। उसने राजवीर से इस बारे में पूछा। पहले तो राजवीर अपनी बात पर अड़ी रही। लेकिन जब ननद ने पुलिस बुलाने की बात कही, तो वो बच्ची छोड़कर भाग गई। इसके बाद ननद बच्ची को लेकर साहनेवाल एयरपोर्ट पहुंची। वहां से उसने पुलिस को फोन किया कि कोई यहां झाड़ियों में बच्ची को फेंककर चला गया है। पुलिस के पहुंचने तक गुरप्रीत बच्ची को लेकर खड़ी रही। फिर उसे पुलिस को सौंप दिया। बाद में पुलिस ने छापा मारकर राजवीर को बस अड्डे से पकड़ लिया।
37
यह है पूरी कहानी: सिविल हास्पिटल से 11 फरवरी की सुबह दो दिन की नवजात को राजवीर उठाकर भाग गई थी। यह घटना हॉस्पिटल में लगे CCTV कैमरे कैप्चर हो गई थी। राजवीर महिला प्रसूता की जानकार बनकर आई थी। वो उसके साथ रही। फिर घुमाने के बहाने बच्ची को ले भागी। इस घटना के बाद से मां की हालत खराब हो गई थी। वो रो-रोकर बार-बार अपनी बच्ची को पुकार रही थी। मां रोते हुए यही कह रही थी कि उसकी बच्ची लौटा दो। इस घटना के बाद प्रसूता के परिजनों ने हॉस्पिटल में हंगामा किया था।
47
पुलिस के अनुसार उमेश लुधियाना की एक फैक्ट्री में फोरमैन हैं। वे यहां किराये से रहते हैं। उमेश मूलत: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के खूरिया गांव के रहने वाले हैं। उमेश की पत्नी 30 वर्षीय सिरभावती को शनिवार(8 फरवरी) रात करीब 2 बजे प्रसव पीड़ा होने पर सिविल  हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था।
57
मंगलवार सुबह जच्चा-बच्चा को डिस्चार्ज किया जाना था। पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह उमेश दवा लेने गया था। वहीं, सिरभावती बच्ची को बेड पर लिटाकर अपना सामान समेटने लगी। इस बीच वार्ड में आई राजवीर बच्ची को घुमाने के बहाने ले गई। आरोपी ने सिरभावती को परिचित बताकर भरोसा जीत लिया था।
67
करीब आधे घंटे बाद जब राजवीर नहीं लौटी, तो उसकी मां को चिंता हुई। इसकी सूचना हॉस्पिटल के स्टाफ को दी गई। दोपहर तीन बजे पुलिस को सूचित किया गया। अपनी बेटी गायब होने के गुस्से में पति ने हॉस्पिटल में ही पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। लोगों ने जैसे-तैसे उसे समझाया। यह घटना CCTV कैमरे में कैप्चर हो गई थी।
77
पीड़िता ने बताया कि आरोपी महिला सोमवार देर शाम से वार्ड में घूम रही थी। उसने वहीं एक महिला के साथ खाना भी खाया। रात में वो वहीं सोई भी। हालांकि पुलिस को पहले बच्ची के पिता पर भी शक था। दरअसल, दो बेटियों के दम्पती ने सुबह की घटना के बारे में पुलिस को दोपहर में बताया था।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos