कपूरथला, पंजाब. दूल्हा हो या दुल्हन..अपनी शादी को यादगार बनाने क्या-क्या नहीं करते? जिनके पास..जैसी हैसियत..वे उस हिसाब से अपनी शादी को जिंदगीभर सहेजे जाने वाली यादों में बदल देते हैं। पंजाब इस मामले में हमेशा कुछ अलग करता रहा है। यहां की शादियां अकसर मीडिया की सुर्खियों में आती रही हैं। यह शादी भी इसी का उदाहरण है। यहां एक सम्पन्न किसान दूल्हा ट्रैक्टर से दुल्हन ब्याहने पहुंचा। यही नहीं, वो 25 ट्रैक्टरों पर अपनी बारात लेकर पहुंचा था। दूल्हा खुद 40 किमी ट्रैक्टर चलाकर पहुंचा।
कपूरथला जिले के शेख मांगा गांव के रहने वाले लवप्रीत सिंह और तरनतारन जिले के गांव चौहला साहिब की रहने वाली अमनदीप कौर की यह शादी मीडिया की सुर्खियों में है।
25
बारात की वापसी में ट्रैक्टर को ही डोली की तरह फूलों से सजाया गया था। दूल्हा ट्रैक्टर चलाकर दुल्हन को ब्याहने पहुंचा, तो वापसी में दुल्हन ट्रैक्टर चलाकर ससुराल आई।
35
दूल्हे लवप्रीत ने कहा कि उसकी हमेशा से ख्वाहिश थी कि वो अपनी बारात ट्रैक्टर पर ले जाए। यह इच्छा उनकी पूरी हुई..इससे वे बहुत खुश हैं।
45
लवप्रीत एक सम्पन्न किसान फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता कुलवंत सिंह ने कहा कि बेटे ने जब अपनी इच्छा बताई, तो उन्हें अच्छा लगा। ट्रैक्टर किसानों की रोजी-रोटी से जुड़ा है। उस पर बारात ले जाना उनके लिए गर्व का विषय रहा।
55
ट्रैक्टर चलाकर ससुराल पहुंची दूल्हन ने कहा कि उसे यह वाकई बहुत अच्छा लगा। उसकी शादी इतनी यादगार बनेगी, सोचा भी नहीं था।
पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।