स्कूटी से धूम स्टाइल में बाइक सवार लुटेरों के पीछे लग गई लड़की और फिर पकड़कर खूब मारे थप्पड़

मोगा, पंजाब. लड़कियों को कमजोर समझकर उन्हें लूटना बदमाशों को भारी पड़ गया। नया मामला मोगा का है। यहां के राजिंद्रा स्टेट में रहने वाली 22 वर्षीय ईशा शर्मा मां को दवा दिलाने गई थी। तभी बाइक सवार दो बदमाश क्लीनिक के बाहर खड़ी ईशा का मोबाइल छीनकर भाग निकले। लेकिन ईशा ने अपनी स्कूटी उठाई और बदमाशों के पीछे लगा दी। साथ ही शोर मचाना जारी रखा। लुटेरों को ऐसी उम्मीद नहीं थी। ईशा ने करीब 1 किमी तक उनका पीछा किया और फिर उन्हें पकड़कर दे दनादन थप्पड़ मारे। इसके बाद लोग इकट्ठा हो गए और बदमाशों को खंभे से बांधकर खूब पीटा। पिटाई से बदमाश रो पड़े। वो हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...
 

Asianet News Hindi | Published : Nov 24, 2020 6:25 AM IST

16
स्कूटी से धूम स्टाइल में बाइक सवार लुटेरों के पीछे लग गई लड़की और फिर पकड़कर खूब मारे थप्पड़

सिटी साउथ एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी बूटा सिंह निगाहा रोड और गग सिंह पुली वाला मोहल्ले का रहने वाला है। घटना सोमवार दोपहर की है। ईशा की मां डॉक्टर के पास थी, जबकि वो क्लीनिक के बाहर उनका इंतजार कर रही थी। ईशा पंजाब यूनिवर्सिटी से चंडीगढ़ में रहकर होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रही है। आगे पढ़ें-चाकू के वार से कलाई कटने के बाद भी 15 साल की लड़की ने लुटेरे का पीछा नहीं छोड़ा

26

जालधंर, पंजाब. यहां की 15 साल की एक लड़की रियल सिंघम बनकर सामने आई थी। 8वीं में पढ़ने वाली इस बहादुर लड़की ने दो हट्टे-कट्टे बदमाशों के छक्के छुड़ा दिए थे। मामला अगस्त का है, जब बाइक सवार बदमाश इस लड़की का मोबाइल छीनकर भागे थे। बदमाशों को उम्मीद नहीं थी कि लड़की उन पर भारी पड़ जाएगी। लड़की बदमाशों के पीछे पड़ गई। इस दौरान एक बदमाश बाइक पर था। वो बार-बार लड़की से बचकर भाग रहे बदमाश को कहता रहा कि दातर(धारदार हथियार) सिर में मार दो। कुछ दूर तक पीछा करने के बाद जैसे ही भागने वाला बदमाश बाइक पर बैठा, लड़की ने उसे पकड़कर नीचे पटक लिया। इस बीच बदमाश ने लड़की के हाथ में दातर मार दी। इससे उसकी कलाई आधी से ज्यादा कटकर लटक गई। बावजूद लड़की ने बदमाशों को नहीं जाना दिया। इस बीच शोरगुल सुनकर मोहल्ले के और लोग भी वहां पहुंच गए और एक बदमाश पकड़ा गया। 15 साल की कुसुम टयूशन पढ़कर घर लौट रही थी। जब उसने पिता को फोन करने मोबाइल निकाला, तभी बदमाश उसे छीनकर दौड़ पड़ा। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

36

मोबाइल छीनकर भाग रहा लुटेरा जब बाइक पर बैठने लगा, तो लड़की ने उसे तीन बार नीचे खींचा। इस बीच उसने हमला किया, बावजूद लड़की ने उसे बाइक पर नहीं बैठने दिया।  आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

46

लड़की का शोरगुल सुनकर एक बुजुर्ग वहां पहुंचे और बदमाश को पकड़ लिया। इससे पहले बदमाश ने उन पर भी हमला किया। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

56

लड़की गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है। लिहाजा जोशी अस्पताल ने उसका मुफ्त में ऑपरेशन करके हाथ जोड़ दिया। डॉक्टर के मुताबिक, लड़की का हाथ पूरी तरह लटक गया था। ऑपरेशन करके उसके हाथों की नसें जोड़ दी गईं।  आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...
 

66

थाना-2 के एसएचओ जतिंदर कुमार ने कहा कि लड़की ने बहादुरी से अविनाश आशू नाम के एक आरोपी को पकड़ा है। बहादुर कुसुम ने कहा कि उसने सोच लिया था कि चाहे कुछ भी हो जाए, बदमाश को मोबाइल लेकर नहीं भागने देगी।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos