Published : Dec 06, 2020, 09:12 AM ISTUpdated : Dec 06, 2020, 09:45 AM IST
पठानकोट। बॉलीवुड फिल्म सौदागर में एक्टिंग करने वाले सरदार अवतार सिंह अब नौकरी छोड़ दिए हैं। वे मलेशिया से वापस अपने घर गोसाईपुर आ गए हैं। बता दें कि पठानकोट से सटे गांव गोसाईपुर वह अब गुड़ के कारोबार में जाना पहचाना नाम हो गया है। उनके देसी गुड़ की मांग पठानकोट ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। जिनके बारे में आज हम आपको बता रहे हैं।
अवतार सिंह ने मलेशिया के एक निजी कंपनी में आठ वर्ष नौकरी किए। लेकिन उन्हें काम व लाइफस्टाइल अच्छा नहीं लगा। वो अपने घर गोसाईपुर आए।
25
गन्ने के लिहाज से पठानकोट की जमीन अच्छी मानी जाती है। ऐसे में अवतार सिंह ने भी गांव आकर अपनी जमीन में गन्ने की खेती शुरू की। इसके साथ ही खुद गन्ने के रस से गुड़ बनाने का कार्य करने लगे। आज वह रोज डेढ़ क्विंटल गुड तैयार कर रहे हैं और यह हाथोंहाथ बिक जाता है। इस सीजन में अब तक करीब पांच लाख रुपये की आय हो चुकी है।
35
अवतार सिंह ने बताया कि उनके लिए गन्ने की खेती व गुड़ तैयार करने का कारोबार नया था। ऐसे में वह प्रशिक्षण के लिए कृषि विभाग के आयोजित कैंप में गए और गुड़ बनाने की बारीकियां सीखीं थी।
45
अवतार सिंह के देसी गुड़ की मांग विदेश में भी है। वह 70 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से गुड़ बेचते हैं। उनके हाथों का बना गुड़ जर्मनी, अमेरिका, आस्ट्रेलिया, दुबई, इंग्लैंड आदि के देशों में हर साल जाता है। यहां पर बसे भारतीय उनसे गुड़ की मांग करते हैं और खुद या किसी के हाथों व पार्सल से इसे मंगवाते हैं।
55
अवतार सिंह बताते हैं कि उनका शुद्ध देसी है व इसमें कोई केमिकल नहीं डाला जाता है। इससे यह स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहतमंद होता है। तभी इस गुड़ की मांग भी अधिक है। उनका कहना है कि नौजवान पीढ़ी अपने गांव या कस्बे में रहकर भी पारंपरिक कार्य कर अच्छा रोजगार पा सकते हैं। सरकारी नौकरी या विदेश जाने की चाहत की बजाय खेतीबाड़ी से जुड़ें।
फोटो सोर्स-दैनिक जागरण
पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।