1 अगस्त 2021 Rashifal: वृष राशि वाले कर सकते हैं बिजनेस में नए सौदे, कर्क राशि वालों को बढ़ेगा कॉन्फिडेंस

उज्जैन. 1 अगस्त, रविवार को श्रावण मास की अष्टमी तिथि है। इस दिन भरणी नक्षत्र दिन भर रहेगा। रविवार को भरणी नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इस अशुभ योग का असर सभी लोगों पर देखने को मिलेगा। इस दिन चंद्रमा मेष राशि में रहेगा, जो रात को राशि बदलेगा। इसलिए इसका असर दूसरे दिन यानी 2 अगस्त, सोमवार को देखने को मिलेगा। आगे राशिफल (Rashifal) से जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन और किसके लिए शुभ-अशुभ...

Asianet News Hindi | Published : Jul 31, 2021 8:47 AM IST

112
1 अगस्त 2021 Rashifal: वृष राशि वाले कर सकते हैं बिजनेस में नए सौदे, कर्क राशि वालों को बढ़ेगा कॉन्फिडेंस

फायदा- नौकरी-धंधे में फायदा देने वाले एग्रीमेंट हो सकते हैं। आप लोगों से अपनी बातें मनवाने में भी सफल हो सकते हैं। यात्राएं भी होंगी। संतान की तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा। 
नुकसान- गुस्से पर काबू रखें, वरना आपके काम बिगड़ सकते हैं। बिजनेस पार्टनर को लेकर मन में सवाल पैदा हो सकते हैं। स्वार्थी सोच के कारण आपके रिश्तों में बदलाव हो सकते हैं।
उपाय- एक तरफ से सिकी हुई रोटी कुत्ते को खिलाएं।
 

212

फायदा- बिजनेस का कोई नया सौदा हो सकता है। पुराने दोस्तों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके बहुत काम आ सकती है।
नुकसान- नौकरों पर ज्यादा भरोसा न करें। कोई उलझी हुई स्थिति आपके  सामने आ सकती है। अविवाहित लोगों के प्रेम संबंधों में थोड़ा तनाव हो सकता है।
उपाय - किसी मंदिर में फूल का इत्र दान करें। 
 

312

फायदा-  कामकाज में सुधार होगा। अच्छे काम करने की इच्छा होगी। रुके हुए बड़े काम पूरे होने के योग हैं। परिवार को आपकी जरूरत होगी। दोस्तों की मदद करनी होगी। 
नुकसान- आप किसी भी मामले में भावुक न हों। थकावट के कारण आप सुस्त हो सकते हैं। ज्यादा भावुक होने से आपको नुकसान हो सकता है। आपके मन में बुरे विचार आ सकते हैं। 
उपाय-  जरूरतमंदों को अनाज का दान करें।
 

412

फायदा-  दोस्तों और भाइयों की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ सकता है। परिवार से जुड़े बड़े फैसले होने के योग बन रहे हैं। 
नुकसान- विपरीत लिंग के कुछ लोगों से बहस हो सकती है। मतभेद के भी योग बन रहे हैं। कुछ लोग आपके विरुद्ध प्लानिंग कर सकते हैं। थोड़ा संभलकर रहें। 
उपाय- गोशाला में चारा दान करें।
 

512

फायदा- आज आपके अधूरे काम निपट सकते हैं। फायदा हो सकता है। रोजमर्रा के मामलों में दिन बहुत अच्छा हो सकता है। पुरानी चीजों में सुधार या बदलाव की संभावना है। 
नुकसान- छोटी-सी बात पर गुस्सा कर आप अपनी बनी-बनाई बात बिगाड़ सकते हैं। गैस और एसिडिटी हो सकती है, भोजन पर ध्यान दें। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा नहीं है।
उपाय- तेल से पकी चीजें जैसे पुरी आदि का दान करें।
 

612

फायदा- आज आपकी सोच और प्लानिंग साफ रहेगी। आप आगे बढ़ने के लिए लगातार कोशिश करते रहें। नई चीजें सीखने की कोशिश करेंगे। 
नुकसान- भावनाओं और गुस्से पर कंट्रोल करें। रोजमर्रा के कामों में मन नहीं लगेगा। आप अति उत्साह और जल्दबाजी में कोई काम बिगाड़ सकते हैं। 
उपाय- किसी मंदिर के पुजारी को फल या मिठाई दें।
 

712

फायदा- बिजनेस में फायदेमंद सौदे होने की संभावना है। जरूरी कामों पर ध्यान दें। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कामकाज में दिया गया समय आपको फायदा देगा। 
नुकसान- वाहन, मशीनरी के कामों में सावधानी रखें। चोट लगने का डर है। कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। पुराने दुश्मन भी आपको परेशान कर सकते हैं। 
उपाय-  मावे की मिठाई का भोग श्रीगणेश भगवान को लगाएं।
 

812

फायदा- ऑफिस या फील्ड के लोग आपकी बातें मान सकते हैं। लोगों से मेलजोल बढ़ सकता है। दोस्तों का साथ मिलेगा। सरकारी कामों में आ रही परेशानियों में राहत मिल सकती है। 
नुकसान- अपने मन की बात किसी से शेयर न करें। नौकरी बदलने का मूड है तो संभलकर रहें। आपके काम सरलता से पूरे होने में परेशानी आ सकती है। 
उपाय- किसी मंदिर में हलवे का भोग लगाएं।
 

912

फायदा- आज आपको कई तरह के काम संभालने होंगे। नई योजनाएं आज बन सकती हैं। कामकाज में सुधार होने के योग हैं। मानसिक शांति और सहयोग मिल सकता है। 
नुकसान- किसी को अपनी तरफ से नाराज न करें। आपका खर्चा बढ़ सकता है। आज आप जीवनसाथी का दिल भी दुखा सकते हैं। एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।
उपाय- शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं।

1012

फायदा- आपके कामकाज में बदलाव हो सकता है। नए काम की प्लानिंग आपके दिमाग में चलती रहेगी। ऑफिस में कुछ लोग आपके काम को नोटिस करेंगे। 
नेगेटिव -आज कुछ मामलों में आपका कॉन्फिडेंस डगमग हो सकता है। मेहनत बढ़ सकती है। कामकाज में टेंशन रहेगा। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें। 
उपाय- नमक के पानी से पैर धोएं।
 

1112

फायदा- आज इनकम बढ़ने के योग हैं। साझेदारी का कोई नया प्रस्ताव आपको मिल सकता है। आने वाले दिनों में फायदा हो सकता है। मानसिक तनाव से राहत मिल सकती है। 
नुकसान- किसी की बुराई ढूंढने में आपका समय खराब हो सकता है। लोगों की बुराई करने से दुश्मन पैदा होंगे। नेगेटिव सोच रखेंगे तो खुद ही परेशान हो सकते हैं। 
उपाय- चंदन का तिलक लगाएं।
 

1212

फायदा- रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। कोई पार्ट टाइम काम भी आप शुरू कर सकते हैं। कर्जा चुकाने या किसी बड़ी खरीददारी के लिए पैसों का अरेंजमेंट हो जाएगा। 
नुकसान - हर किसी पर भरोसा न करें। आज आप बिजनेस कॉम्पिटीशन में न उलझें। किसी को पैसा उधार देने से भी आपको बचना होगा। 
उपाय- आंकड़े के पौधे में जल चढ़ाएं।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos