10 जनवरी राशिफल: कर्क वालों के निजी मामले सार्वजनिक होने से परिवार में विवाद हो सकता है, जानें अपना दिन

Published : Jan 09, 2021, 07:58 PM IST

उज्जैन. 10 जनवरी, रविवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय अनुराधा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 10 बजे तक रहेगा। इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा, जो पूरे दिन रहेगा। रविवार को पहले अनुराधा नक्षत्र होने से मृत्यु और उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र होने से काण नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

PREV
112
10 जनवरी राशिफल: कर्क वालों के निजी मामले सार्वजनिक होने से परिवार में विवाद हो सकता है, जानें अपना दिन

फायदा- कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। बिजनेस में लाभ होगा। आय के स्त्रोत बढ़ने के योग बन रहे हैं।
नुकसान- सुख-सुविधाओं पर खर्च ज्यादा होगा। पति-पत्नी में दूरियां बढ़ सकती हैं। संतान की चिंता रहेगी।
उपाय- महिषासुर मर्दिनी स्त्रोत का पाठ करें।

212

फायदा- रूका हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनेस में बड़े सौदे हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी।
नुकसान- जीवनसाथी की सेहत की चिंता सताएगी। सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें। कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है।
उपाय- देवी सरस्वती को केसर से रंगे चावल चढ़ाएं।

312

फायदा- योजना बनाकर कोई नया काम शुरू करेंगे, इससे फायदा होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। यात्रा से धन लाभ हो सकता है।
नुकसान- काम टालने की आदत परेशानी में डाल सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- माता-पिता की सेवा करें और उनकी पसंद की चीज खिलाएं।

412

फायदा- बिजनेस को लेकर नई योजना बन सकती है। पुराने मामले सुलझ सकते हैं। पत्नी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
नुकसान- निजी मामले सार्वजनिक हो सकते हैं। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। मान-सम्मान में कमी आ सकती है।
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं और 7 परिक्रमा करें।

512

फायदा- धन लाभ के मौके मिलेंगे। सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। दोस्तों के सहयोग से नई योजना बन सकती है।
नुकसान- खानपान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है। ऑफिस में अधिकारियों से अनबन हो सकती है। पैसा उधार न दें।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और शनिदेव की पूजा करें।

612

फायदा- मुश्किलें खत्म होंगी, धैर्य बनाएं रखें। बिगड़े हुए संबंध फिर से मधुर हो सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
नुकसान- कोई खास व्यक्ति धोखा दे सकता है। एग्रीमेंट पर बिना पढ़े साइन न करें। धन हानि के योग बन रहे हैं।
उपाय- सूर्य के मंत्रों का जाप करें।

712

फायदा- नई योजना को लेकर उत्साहित रहेंगे। आय के दूसरे साधन तलाश करने की कोशिश करेंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
नुकसान- वाहन चलाने में सावधानी रखें। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। सेहत बिगड़ सकती है।
उपाय- योग्य पंडित से महामृत्युंजय मंत्र का जाप करवाएं।

812

फायदा- बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। उधार का पैसा मिलने के योग हैं।
नुकसान- ऑफिस में काम का बोझ अधिक रहेगा। परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। किसी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें।
उपाय- शिव तांडव स्त्रोत का पाठ करें।

912

फायदा- प्रॉपर्टी से जुड़े मसले सुलझ सकते हैं। परेशानियां खत्म होंगी। धार्मिक आयोजनों पर खर्च हो सकता है।
नुकसान- स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है। संतान के भविष्य की चिंता परेशान करेगी। किसी से विवाद न करें।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को मक्खन का भोग लगाएं।

1012

फायदा- पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। संतान से शुभ समाचार मिल सकते हैं।
नुकसान- दुश्मन परेशान करने की कोशिश करेंगे। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें।
उपाय- राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

1112

फायदा- बिजनेस को लेकर यात्रा हो सकती है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। पुराने दोस्त मदद करेंगे।
नुकसान- जिद में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। नौकरीपेशा के लिए दिन ठीक नहीं है। पैसा उधार देने से बचें।
उपाय- काले कुत्ते को दूध पिलाएं।

1212

फायदा- बिजनेस में पार्टनरशिप फायदेमंद हो सकती है। अधिकारियों की बात मानेंगे तो फायदे में रहेंगे। सभी का साथ मिलेगा।
नुकसान- जोखिम उठाने से बचें। बड़ा निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह जरूर लें। पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।
उपाय- देवी लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories