उज्जैन. 10 जून, गुरुवार को ज्येष्ठ अमावस्या है। इस दिन वृष राशि सूर्यग्रहण होगा, लेकिन ये भारत में दिखाई नहीं देगा। इस दिन सूर्योदय रोहिणी नक्षत्र में होगा, जो सुबह 11.22 तक रहेगा। इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र दिन भर रहेगा। गुरुवार को पहले रोहिणी नक्षत्र होने से उत्पात और उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र होने से मृत्यु नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष फायदा- किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। नुकसान- आता हुआ पैसा किसी कारण से रूक सकता है। पेट दर्द से परेशान हो सकते हैं। ऑफिस में कोई परेशानी हो सकती है। उपाय- देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
212
वृषभ राशि फायदा- संतान से खुशी प्राप्त होगी। कोई बड़ी कामयाबी हाथ लग सकती है। पराक्रम में वृद्धि होगी। नुकसान- हेल्थ में उतार-चढ़ाव हो सकता है। लव लाइफ के लिए परेशानी वाला दिन है। आपकी कोई गुप्त बात आज सबको पता चल सकती है। उपाय- भगवान श्रीगणेश को पूजा की सुपारी चढ़ाएं।
312
मिथुन फायदा- परिवार में सुख का वातावरण रहेगा। मेहनत का फायदा मिलेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। अधिकारी आपके काम से खुश होंगे। नुकसान- कोई आपके खिलाफ षड़यंत्र कर सकता है। लेन-देन करते समय ध्यान रखें। कानूनी मामले और उलझ सकते हैं। उपाय- शिवलिंग का अभिषेक शहद से करें।
412
कर्क फायदा- कोई मनोरंजक यात्रा हो सकती है। विवाह में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। नुकसान- विवादों से दूर रहें तो अच्छा रहेगा। कोई नया प्रयोग असफल हो सकता है। जोखिम वाले काम न करें। उपाय- गरीब बच्चों को किताब, कॉपी, पेन आदि चीजें दान करें।
512
सिंह फायदा- कोई नया काम हाथ आ सकता है। समय अनुकूल है। बाधाएं समाप्त होंगी व सभी ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। नुकसान- किसी को पैसा उधार न दें। स्कीन से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। निवेश सोच-समझकर करें। उपाय- किसी गरीब लड़की को कपड़ों का दान करें।
612
कन्या फायदा- संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। आय में वृद्धि हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। नुकसान- अपच की शिकायत हो सकती है। बिना पढ़े किसी दस्तावेज पर साइन न करें। परीक्षा परिणाम कमजोर हो सकता है। उपाय- हनुमानजी को केवड़े का इत्र लगाएं।
712
तुला फायदा- सेहत में पहले से सुधार होगा। आज ऑफिस में सभी आपका सहयोग करेंगे। कानूनी मामले आज सुलझ सकते हैं। नुकसान- वाहन चलाते समय सावधानी रखें। काम समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे। आपकी बात आज किसी का दिल दुखा सकती है। उपाय- नदी में चने का दाल प्रवाहित करें।
812
वृश्चिक फायदा- बिजनेस में कोई बड़ा सौदा हो सकता है। आय में सुधार होगा। विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। नुकसान- पैसा अधिक खर्च हो सकता है। प्रेम संबंध टूट सकते हैं। संतान की हेल्थ को लेकर चिंता रहेगी। उपाय- शनि का दान लेने वालों को नए जूते खरीदकर दें।
912
धनु फायदा- नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। बच्चों के साथ रहने का समय मिलेगा। बिजनेस में भी उन्नति होगी। नुकसान- अचानक कोई बड़ा खर्च आ सकता है। माता की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। प्रेम में तनाव बन सकता है। उपाय- तुलसी पर जल चढ़ाएं और दीपक लगाएं।
1012
मकर फायदा- मनचाही नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। अतिरिक्त आय हो सकती है। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। नुकसान- कोई मंहगी चीज चोरी या गुम हो सकती है। हार्ट पेशेंट खुद का ध्यान रखें। प्रेम में निराशा मिल सकती है। उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी के पत्ते अर्पित करें।
1112
कुंभ फायदा- व्यापार में अच्छी आय की प्राप्ति होगी। पिता का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नुकसान- दांतों से संबंधित समस्या हो सकती है। किसी बात पर आपकी बुराई हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है। उपाय- गरीबों को कपड़े और भोजन का दान करें।
1212
मीन फायदा- निवेश का फायदा मिलेगा। आज आपके रूके हुए काम आसानी से हो जाएंगे। न्यायालयीन मामलों में सफलता मिलेगी। नुकसान- वाणी पर नियंत्रण रखें। पुरानी बीमारी आज परेशान कर सकती है। वैवाहिक जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। उपाय- ब्राह्ण को पीले वस्त्रों का दान करें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।