उज्जैन. 11 नवंबर, गुरुवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन श्रवण नक्षत्र दिन भर रहेगा। गुरुवार को श्रवण नक्षत्र होने से ध्वज नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इस शुभ योग का असर सभी राशियों पर होगा। ज्योतिषिय दृष्टिकोण से देखें तो इस दिन सूर्य, मंगल और बुध तुला राशि में, गुरु और शनि मकर राशि में, शुक्र धनु राशि में, राहु वृषभ राशि में, केतु वृश्चिक राशि में और चंद्रमा मकर राशि में रहेगा। ग्रहों की इस स्थिति से कई शुभ और अशुभ योग इस दिन बनेंगे। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
यदि दांपत्य जीवन में लंबे समय से कोई अवरोध चल रहा है, तो वह भी आज समाप्त होगा। सामाजिक कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने किसी मित्र की मदद लेकर अपने कार्यों को पूरा करेंगे, जिससे आपके मान सम्मान मे वृद्धि होगी।
उपाय- पितृ देवताओं की पूजा करें।
212
कामकाज के लिहाज से आज दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन यदि सरकारी नौकरी से जुड़े जातक किसी कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आपको आपके व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें आप को पहचानने की आवश्यकता होगी। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
उपाय- पिता को उपहार लाकर दें।
312
आज का दिन कुछ समय गरीबों की सेवा में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। संतान के भविष्य से जुड़ी आज कोई सूचना आपको मिल सकती है। सामाजिक मेलजोल बढ़ाने से आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। आज का दिन आपको अपने व्यवसाय में सावधानी बरतनी होगी। धन के वापस आने की संभावना कम है।
उपाय- शिवलिंग पर चावल चढ़ाएं।
412
कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने अधिकारियों से शाबाशी मिल सकती है, जिसके कारण आपको पदोन्नति जैसी शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। आज का दिन आपके लिए सुख व शांति भरा रहेगा। आपके जीवन साथी जो पिछले कुछ समय से व्यस्त चल रहे थे, आज उनके कार्य समाप्त होंगे। आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।
उपाय- देवी लक्ष्मी को कमलगट्टे अर्पित करें।
512
आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आज एक समय में आप एक काम करेंगे तो स्थिति आपके पक्ष में रहेगी, लेकिन यदि आपने एक ही समय में कई काम को हाथ में पकड़ा, तो आपकी व्यग्रता बढ़ेगी, और आप जल्दबाजी के कारण किसी कार्य को खराब कर सकते हैं।
उपाय- सूर्य मंत्रों का जाप करें।
612
ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को समस्या है तो आप अपने जीवन साथी के साथ खड़े नजर आएंगे। आज व्यवसाय में भी धन लाभ होगा। आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक परिणाम दिलवाने वाला रहेगा। यदि आज आप शेयर बाजार अथवा लॉटरी पर धन का निवेश करेंगे, तो वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ देगी। किसी से सलाह लेने की सोच सकते हैं।
उपाय- गरीब बच्चों को पाठ्य सामग्री दान करें।
712
यदि आज आप किसी कार्य को करेंगे, तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। आज का दिन राजनीतिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा, क्योंकि आज उनको कोई अहम कार्य सौंपा जाएगा और जिसे वह पूरा करने में सफल रहेंगे, लेकिन आज आप अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे, जिसमें आप असफल रहेंगे।
उपाय- पीले फल किसी मंदिर में चढ़ाएं।
812
विद्यार्थियों को आज अपने अधूरे पड़े कार्य को पूरा करना होगा अन्यथा बाद में आपको परेशानी हो सकती है। यदि आज आप किसी से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आज के दिन आप तनावमुक्त रहेंगे। आज आप किसी नए व्यवसाय को शुरू करेंगे, लेकिन उसमें आपको अपने भाई के सलाह की आवश्यकता होगी।
उपाय- हनुमानजी को सरसों के तेल का दीपक लगाएं।
912
आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी, जो आपके मन को संतोष देगी।आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके पास व दूर की यात्रा के प्रसंग प्रबल होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आज आपको रुखा व्यवहार करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।
उपाय- जरूरतमंदों को कंबल का दान करें।
1012
साझेदारी में किसी व्यापार को करने की सोच रहे हैं, तो उत्तम है। लेकिन आज आपको लोगों को पहचान करके उनसे जुड़ना होगा, नहीं तो वह आपके मान सम्मान को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आज आप अपने किसी पुराने घर मकान अथवा दुकान आदि को बेचने का भी प्लान बना सकते हैं। व्यापार की कोई नई योजना आज आपको भरपूर लाभ दे सकती है।
उपाय- किसी मंदिर की साफ-सफाई करें।
1112
आज आप अपने किसी परिजन के घर सायंकाल के समय प्रस्थान कर सकते हैं, जिनके लिए आप को उपहार खरीदने जा सकते हैं। विद्यार्थियों को आज नवीन तकनीकी माध्यमों से सफलता अवश्य प्राप्त करनी होगी। आज का दिन आप अपने व्यवसाय के लिए आय के नए स्रोत विकसित करेंगे और कुछ नई योजनाएं भी लागू करेंगे।
उपाय- शनि मंत्रों का जाप करें।
1212
विद्यार्थियों को उत्तम भविष्य के लिए जागरूक रहने की आवश्यकता है। आज आप परिवार के लोगो के साथ घूमने जा सकते हैं। खोया हुआ धन मिल सकता है, लेकिन आज आपको किसी भी प्रकार के अनैतिक गतिविधियों से दूर रहना होगा। आज का दिन आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कठिन से कठिन समस्या का समाधान खोजने में लगे रहेंगे।
उपाय- किसी मंदिर में केसरिया ध्वज लगाएं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।