11 नवंबर 2020 का राशिफल: कर्क वालों को धन लाभ हो सकता है, जानें अपना दिन

उज्जैन. 11 नवंबर, बु‌धवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इसे रमा एकादशी कहते हैं। इस दिन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से प्रवर्ध नाम का शुभ योग बन रहा है। इसके साथ ही चंद्र-मंगल का दृष्टि संबंध होने से महालक्ष्मी योग भी इस दिन बन रहा है। बुधवार की सुबह लगभग 8 बजे चंद्रमा राशि परिवर्तन कर सिंह से कन्या में प्रवेश करेगा। शुक्र पहले से ही इस राशि में स्थित है। एक ही राशि में दो ग्रह होने से इसका प्रभाव भी राशि राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

Asianet News Hindi | Published : Nov 10, 2020 5:08 AM IST

112
11 नवंबर 2020 का राशिफल: कर्क वालों को धन लाभ हो सकता है, जानें अपना दिन

फायदा- बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। आज मान-सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं।
नुकसान- सोच-समझकर बोलें। मौसमी बीमारियां जैसे- सर्दी-जुकाम हो सकता है। आज आपका कोई झूठ पकड़ा सकता है।
उपाय- बंदरों को चने खिलाएं।

212

फायदा- नए लोगों से प्रोफेशनल संबंध बन सकते हैं। अचल संपत्ति से भी फायदा होगा। आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने के मौके मिल सकते हैं।
नुकसान- सेहत को लेकर गंभीर रहें। लाइफ पार्टनर की कुछ आदतें परेशान कर सकती हैं। स्टूडेंट्स को कम में ही संतोष करना पड़ेगा।
उपाय- किसी गरीब व्यक्ति को मिठाई का दान करें।

312

फायदा- पुराना विवाद खत्म हो सकता है। नौकरी में कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।
नुकसान- निवेश के लिए समय ठीक नहीं है। जल्दबाजी में कोई गलत फैसला ले सकते हैं। अनुभवी लोगों की सलाह लेकर कोई काम करें।
उपाय- स्वयं किसी मंदिर की साफ-सफाई करें।

412

फायदा- धन लाभ के योग भी आज बन रहे हैं। बिजनेस में नए फायदेमंद एग्रीमेंट हो सकते हैं। नई संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है।
नुकसान- काम में लापरवाही मंहगी पड़ सकती है। अधिकारियों से विवाद हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- लाल कपड़े में सिंदूर से स्वस्तिक बनाकर हनुमान मंदिर में चढ़ाएं।

512

फायदा- बिजनेस से जुड़ी फायदेमंद यात्रा हो सकती है। अधिकारियों से काम में सहयोग मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोग सावधान रहें। किसी दूसरे के मामले में दखल न दें।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को पूजा की सुपारी चढ़ाएं।

612

फायदा- परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- साझेदार धोखा दे सकता है। शेयर मार्केट में नुकसान हो सकता है। बिजनेस को लेकर टेंशन बढ़ सकती है।
उपाय- किसी मंदिर में तुलसी का पौधा दान करें।

712

फायदा- अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। ऑफिस के अधूरे काम निपटाने के लिए दिन ठीक है। पुरानी समस्या हल हो सकती है।
नुकसान- कोई मंहगी चीज गुम हो सकती है। रक्त से जुड़ी बीमारी हो सकती है। जमीन-जायदद से जुड़े फैसले आज न लें।
उपाय- अनाथ आश्रम में जरूरत की चीजें दान करें।

812

फायदा- बिगड़ी हुई बात फिर से बन सकती है। बिजनेस के लिहाज से आज दिन अच्छा है। कोई फायदेमंद सौदा हो सकता है।
नुकसान- खर्चों में कमी करने की कोशिश करें। बिजनेस और नौकरी में कॉम्पिटीशन बढ़ सकता है। पारिवारिक संबंधों में तनाव भी हो सकता है।
उपाय- 7 कन्याओं को खीर खिलाएं।

912

फायदा- निवेश के लिए भी आज दिन अच्छा है। ऑफिस में अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। नए काम की योजना बन सकती है।
नुकसान- प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा नहीं है। कोई पुरानी बात उजागर होने से परेशानी होगी। कानूनी मामलों से दूर ही रहें।
उपाय- भगवान शिव को भांग चढ़ाएं।

1012

फायदा- संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। आज कोई बड़ी परेशानी खत्म हो सकती है। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी।
नुकसान- पैसा उधार देने से बचें। काम का बोझ बढ़ने से थकान हो सकती है। भाइयों से किसी बात पर विवाद हो सकता है।
उपाय- किन्नर को कुछ पैसे दें।

1112

फायदा- नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बहुत से मामले आपके फेवर में रहेंगे। बिजनेस बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं।
नुकसान- पैसा उधार लेना पड़ सकता है। परिवार में किसी की सेहत खराब हो सकती है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है।
उपाय- गाय को रोटी के ऊपर गुड़ रखकर खिलाएं।

1212

फायदा- प्रेम संबंध और मजबूत होंगे। रुके हुए सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। ऑफिस में सभी का सहयोग मिलेगा।
नुकसान- करियर के अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं। विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। आपका पैसा कहीं उलझ सकता है।
उपाय- देवी सरस्वती की पूजा करें।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos