12 अप्रैल 2021 राशिफल: सिंह राशि वालों को प्रॉपर्टी के कामों से आज धन लाभ हो सकता है, जानें अपना दिन

उज्जैन. 12 अप्रैल, सोमवार को चैत्र मास की अमावस्या है। इस दिन रेवती नक्षत्र सुबह 10.54 तक रहेगा। इसके बाद अश्विनी नक्षत्र दिन भर रहेगा। सोमवार को पहले रेवती नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग और उसके बाद अश्विनी नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहे है। इस दिन सुबह लगभग 10.54 पर चंद्रमा राशि बदलकर मीन से मेष राशि में प्रवेश करेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

Asianet News Hindi | / Updated: Apr 11 2021, 06:00 PM IST

112
12 अप्रैल 2021 राशिफल: सिंह राशि वालों को प्रॉपर्टी के कामों से आज धन लाभ हो सकता है, जानें अपना दिन

फायदा- दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आज आपके पैसों से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा।
नुकसान- किसी अजनबी पर भरोसा न करें। खर्च और काम ज्यादा होने से परेशानी होगी। नए काम की शुरूआत के लिए समय ठीक नहीं है।
उपाय- जरूरतमंदों को अनाज या पका भोजन दान करें।

212

फायदा- बिजनेस में निवेश की योजना आज बन सकती है। हर तरह के लक्ष्य आज आप पूरे कर सकते हैं। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी।
नुकसान- किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही कोई काम करें। पैसा उधार देने से बचें। अधिकारियों से विवाद हो सकता है।
उपाय- गुड़ और चने की दाल गाय को खिलाएं।

312

फायदा- अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। बिजनेस से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी चिंता से मुक्ति मिल सकती है।
नुकसान- अपनी वाणी पर सख्ती से नियंत्रण रखें। नौकरीपेशा लोगों के काम अटक सकते हैं। किसी भी विवाद या बहस की स्थिति बन सकती है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश की पूजा कर ही घर से निकलें।

412

फायदा- नए लोगों से संपर्क फायदेमंद साबित होगा। नौकरी, करियर और पैसों के लिहाज से दिन अच्छा है। नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकते हैं।
नुकसान- पेट की तकलीफ परेशान कर सकती है। नया काम शुरू करने से पहले सावधानी रखें। आपकी बात से किसी का दिल दुख सकता है।
उपाय- आंवले के पेड़ की पूजा करें और जल चढ़ाएं।

512

फायदा- अपनी कुशलता से बिगड़ी बात संभाल लेंगे। प्रॉपर्टी के कामों से आज धन लाभ हो सकता है। कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।
नुकसान- आज रोज से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। खाने-पीने पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे। बुरी आदतों के कारण परेशान होना पड़ेगा।
उपाय- काले कुत्ते को दूध पिलाएं।

612

फायदा- कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं।  प्रॉपर्टी से लाभ के योग भी बन रहे हैं।
नुकसान- आज आपको कुछ गलतफहमी भी हो सकती है। कामकाज में मन कम ही लगेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
उपाय-  भगवान शिव को धतूरे के फूल चढ़ाएं।

712

फायदा- काम समय पर पूरा होगा। ऑफिस में आज सभी आपकी मदद करेंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है।
नुकसान- स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक नहीं है। बनती हुई बात बिगड़ सकती है। घर पर किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को खीर का भोग लगाएं।

812

फायदा- सामाजिक मेल-जोल के मौके मिलेंगे। किसी पुरानी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। आय का कोई दूसरे रास्ता मिल सकता है।
नुकसान- भावुक होकर कोई फैसला न लें। परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकता है। हाई ब्लड प्रेशर वाले लोग सावधानी रखें।
उपाय- हनुमानजी को मीठा पान अर्पित करें।

912

फायदा- सेहत पहले से ठीक रहेगी। आज आप कोई महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं। अविवाहितों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
नुकसान- दुश्मन परेशान करने की कोशिश करेंगे। दूसरों के विवाद में न पड़े तो बेहतर रहेगा। परिवार वाले किसी बात पर आपसे नाराज हो सकते हैं।
उपाय- माता के लिए नए वस्त्र लाकर दें और उनका आशीर्वाद लें।

1012

फायदा- आज आपके ऑफिस में थोड़ी शांति रहेगी। कोई फायदेमंद सौदा आज हो सकता है। बोनस या वेतनवृद्धि की सूचना मिल सकती है।
नुकसान- मानसिक कष्ट हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं, एक्सीडेंट के योग बन रहे हैं।  संतान की ओर से चिंता रहेगी।
उपाय- नदी में तांबे का टुकड़ा डालें।

1112

फायदा- स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में नए संबंध भी बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सम्मान और सहयोग मिल सकता है।
नुकसान- एक साथ कईं काम न करें। आज किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें। वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय- किसी मंदिर में केसरिया ध्वज दान करें।

1212

फायदा- दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। आज आप समस्याओं को आसानी से निपटा लेंगे। आज एक्स्ट्रा आमदनी भी हो सकती है।
नुकसान- पैसों को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। अपनी योजना किसी को न बताएं। जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है।
उपाय- गरीब बच्चों को दूध का दान करें।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos