12 अगस्त 2020 का राशिफल: धनु राशि वाले स्टूडेंट्‌स के लिए दिन अच्छा है, जानें कैसा होगा आपका दिन

उज्जैन. 12 अगस्त, बुध‌वार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन कृष्ण जन्मोत्सव का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन कृत्तिका नक्षत्र दिन भर रहेगा। बुधवार को कृत्तिका नक्षत्र होने से सर्वार्थ सिद्धि नाम का शुभ योग बनेगा। बुधवार की सुबह लगभग 5.30 पर चंद्रमा राशि बदलकर मेष से वृष राशि में प्रवेश करेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

Asianet News Hindi | Published : Aug 11, 2020 5:09 PM IST

112
12 अगस्त 2020 का राशिफल: धनु राशि वाले  स्टूडेंट्‌स के लिए दिन अच्छा है, जानें कैसा होगा आपका दिन

फायदा- कोई फायदेमंद काम शुरू कर सकते हैं। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है। बिजनेस में रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है।
नुकसान- वाहन सावधानी से चलाएं। लोगों या अधिकारियों से डांट सुननी पड़ सकती है। चोट-मोच लग सकती है।
उपाय- हनुमानजी की प्रतिमा पर केवड़े का इत्र लगाएं।

212

फायदा- नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है। पारिवारिक संबंधों में सुधार होने के योग हैं। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर  मिल सकती है।
नुकसान- गले और नाक संबंधी समस्या भी हो सकती है। बिजनेस में थोड़ी परेशानी हो सकती है। कोई नया एग्रीमेंट न करें।
उपाय- गरीब महिला को भोजन करवाएं और वस्त्रों का दान करें।

312

फायदा- संतान को सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जॉब और बिजनेस में फायदा होने को योग बन रहे हैं। कोई खुशखबरी आज मिल सकती है।
नुकसान - छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। चोट और दुर्घटना की भी संभावना बन रही है। अनियमितता के कारण सेहत में गड़बड़ी हो सकती है।
उपाय- श्रीराम रक्षा स्त्रोत का पाठ करना शुभ रहेगा।

412

फायदा- परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। आज आपके फैसले सही साबित होंगे। भौतिक सुख सुविधाएं मिल सकती हैं।
नुकसान- अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें तो बेहतर रहेगा। बिजनेस में कोई नया फैसला लेने से बचें। कोई राज की बात आज उजागर हो सकती है।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

512

फायदा- प्रॉपर्टी से जुड़े रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। खुद के लिए आज समय निकाल सकेंगे। प्रेमियों के लिए आज दिन अच्छा है।
नुकसान- गैर कानूनी और गलत कामों से दूर रहें। किसी की भी मदद लेने से बचें। कर्जा न लें। सावधानी से सारे काम करने की कोशिश करें।
उपाय- परिवार के बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद लें।

612

फायदा- बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। ऑफिस में किसी उच्च पद वाले व्यक्ति से मदद मिल सकती है। परिवार का साथ मिलेगा।
नुकसान- शांति से काम लें, व्यर्थ विवाद करने से बचें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। पिता से किसी बात पर अनबन हो सकती है।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक शुद्ध घी से करें।

712

फायदा- मनचाही जगह ट्रांसफर भी संभव है। कोई पुरानी समस्या आज हल हो सकती है। नौकरी से जुड़ा तनाव सुलझ सकता है।
नुकसान- आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। स्टूडेंट्स को मानसिक तनाव रहेगा। दूसरों के मामलों में फालतू दखल देने से बचें।
उपाय- सोमवार का उपवास रखें और शिवजी की पूजा करें।

812

फायदा- बिजनेस और नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।
नुकसान- स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। न चाहते हुए भी किसी का दिल दुखा सकते हैं। किसी से बहस न करें।
उपाय- नदी या तालाब में मछलियों के लिए आटे की गोलियां डालें।

912

फायदा- स्टूडेंट्‌स के लिए दिन अच्छा है। संतान की उन्नति से खुशी होगी। बिजनेस से जुड़ी नई योजनाएं बन सकती हैं।
नुकसान- ऑफिस या फील्ड में किसी से विवाद हो सकता है। नई योजनाओं पर सावधानी से काम करें। आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें।
उपाय- पत्नी को उसकी पसंद की चीज उपहार में दें।

1012

फायदा- कोई नया काम करने के लिए दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों में सफलता के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी की मदद भी मिल सकती है।
नुकसान- कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। कुछ मामलों में आपकी परेशानी बढ़ सकती है। फालतू कामों में समय और पैसा लग सकता है।
उपाय- अपने घर में गोमूत्र का छिड़काव करें।

1112

फायदा- दिन अच्छा गुजरेगा। स्टूडेंट्स को मेहनत का फल मिलेगा। नई नौकरी के ऑफर मिलने के योग भी बन रहे हैं।
नुकसान- आपका खर्चा बढ़ने की संभावना है। जोखिम भरे सौदे न करें। खुद भी कोई बड़ा फैसला न लें और न ही स्वीकार करें।
उपाय- पितृ देवताओं का ध्यान करें और प्रणाम करें।

1212

फायदा- कामकाज में बेहतर बदलाव हो सकते हैं। नए संबंध आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। सेहत मे मामूली उतार-चढ़ाव के योग बन रहे हैं।
नुकसान- बिना मांगे किसी को सलाह न दें। किसी के भरोसे काम करने से भी बचें। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है।
उपाय- किसी ब्राह्मण या मंदिर के पुजारी को जनेऊ दान करें।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos