12 अगस्त 2021 Rashifal: कर्क राशि वाले खरीद सकते हैं अचल संपत्ति, सिंह राशि वालों को दुश्मन कर सकते है परेशान

Published : Aug 11, 2021, 06:00 PM IST

उज्जैन. 12 अगस्त, गुरुवार को सावन (Sawan) मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में सूर्योदय होगा, जो सुबह 10 बजे तक रहेगा। इसके बाद हस्त नक्षत्र दिन भर रहेगा। गुरुवार को पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग और उसके बाद हस्त नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। बुधवार की शाम से चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में आ चुका है। इसका असर भी शुक्रवार को सभी राशियों पर दिखाई देगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

PREV
112
12 अगस्त 2021 Rashifal: कर्क राशि वाले खरीद सकते हैं अचल संपत्ति, सिंह राशि वालों को दुश्मन कर सकते है परेशान

फायदा- आपकी जॉब और बिजनेस के लिए समय अच्छा है। आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। बिजनेस बढाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए समय शुभ है।
नुकसान- प्रॉपर्टी संबंधी विवाद होने की संभावना है। संभलकर रहें। कुछ ख़ास मामलों में आपका तनाव बढ़ सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
उपाय- चमकीले वस्त्र किसी को दान करें।

212

फायदा- आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। जॉब और बिजनेस में मेहनत करेंगे और उसका फायदा आपको मिल जाएगा। भाइयों और दोस्तों से मदद मिलेगी।
नुकसान- अपने ही लोगों से विवाद हो सकता है। दूर स्थान की यात्रा आपके लिए कष्टदायक साबित हो सकती है। बेवजह का खर्चा भी बढेगा। बेकार के कामों में मन लगेगा।      
उपाय- सौंफ खाकर घर से निकलें।

312

फायदा- पुराने निवेश का फायदा आज हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। पुराने दोस्त आज आपके काम आएंगे।
नुकसान- आपकी सेविंग ख़त्म हो सकती है। दुश्मन आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। कोई राज की बात उजागर हो सकती है। किसी से विवाद की संभव है।
उपाय- भगवान को शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

412

फायदा- लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। पुराने रोगों में थोड़ा आराम मिल सकता है। भूमि-भवन खरीदने का मन बना रहे हैं तो दिन अच्छा है।
नुकसान- जॉब और बिजनेस से जुड़े कामों में रुकावट हो सकती है। पिता से किसी बात पर विवाद हो सकता है। ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर आपको मिल सकती है।
उपाय- एक ओर से सिकी हुई रोटी कुत्ते को खिलाएं।

512

फायदा- मामा और ननिहाल पक्ष में मांगलिक कार्य होंगे। आपके विशेष कार्यों के लिए मान-सम्मान मिलेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर निश्चिंत रहेंगे।
नुकसान - फालतू खर्चा और यात्राएं हो सकती हैं। विवाद होने की संभावना है। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में असंतोष रहेगा। दुश्मन परेशान कर सकते हैं।
उपाय- सूर्य देव को लाल फूल चढ़ाएं।

612

फायदा- जॉब और बिजनेस में बड़ी योजनाओं पर काम होगा। इससे आपको फायदा भी होगा। भाइयों और दोस्तों से मदद मिल सकती हैं।
नुकसान- साथ काम करने वालों से अनबन हो सकती है। लव लाइफ के लिए समय ठीक नहीं है। मर्यादा में रहें। राज उजागर हो सकते है। लम्बी यात्राओं से बचें।
उपाय- किसी वृद्ध महिला को कपड़े उपहार में दें।

712

फायदा- प्रॉपर्टी से फायदा हो सकता है। माता की सेहत में सुधार होने से राहत की सांस लेंगे। बिजनेस में आपकी मेहनत रंग लाएगी।
नुकसान- गुस्से में कोई बात बोलने से आपके काम बिगड़ सकते हैं। खुद के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
उपाय- शमी वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

812

फायदा- आपका उत्साह और सम्मान बढ़ेगा। जॉब और बिजनेस के ख़ास काम निपट जाएंगे। दुश्मनों पर जीत मिल जाएंगी।
नुकसान- कुछ लोग आपकी हरकतों से नाराज हो सकते हैं। मेहनत और दौड़-भाग के कारण आप खुद की सेहत पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।
उपाय- किसी मंदिर में जाकर रक्षासूत्र (मौली) बंधवाएं।

912

फायदा- मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। पुराने दोस्त मिलने से खुशी होगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा।
नुकसान-  दौड़-भाग और यात्राएं होंगी। संतान की सेहत को लेकर टेंशन रहेगी। लव लाइफ के लिए भी समय ठीक नहीं है। कुछ खर्चे अचानक सामने आ सकते हैं।
उपाय- सुनसान जगह पर थोड़ी आटा शक्क्कर मिलाकर रख कर आएं।

1012

फायदा- प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने संबंधी मामले सामने आएंगे। इसमें आपको फायदा हो सकता है। आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।
नुकसान- आज आपको चोट सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपाय- पक्षियों के लिए छत पर पानी रखें।

1112

फायदा- जॉब और बिजनेस संबंधी यात्राओं के योग हैं। इससे भविष्य में फायदा होगा। अधिकारियों और बड़े लोगों से मदद मिल सकती है।  
नुकसान-  कामकाज में मेहनत बढ़ सकती है। आपके काम करने के तरीके को लेकर भी विवाद की स्थिति बन सकती है। सेहत संबंधी मामूली बदलाव हो सकते हैं। 
उपाय- शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।

1212

फायदा- आज आपको कुछ मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। आपकी योजनाएं पूरी हो सकती है। आर्थिक मामलों में मजबूती आएगी। मित्रों और सहयोगियों से लाभ मिलेगा।
नुकसान- दूर स्थानों की यात्रा होने के योग बन रहे हैं। इन दिनों में कुछ अधूरी इच्छाएं भी पूरी हो सकती हैं। लव लाइफ और संतान संबंधी महत्वपूर्ण मामले सामने आ सकते हैं।
उपाय- शिवजी को बिल्व पत्र चढ़ाएं।

Recommended Stories