12 मई 2020 का राशिफल: मकर राशि वाले कानूनी मामलों में सावधानी बरतें, कैसा होगा आपका दिन ?

Published : May 11, 2020, 07:56 PM IST

उज्जैन. 12 मई, मंगलवार को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में होगा। सुबह लगभग 07.53 के बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। मंगलवार को पहले पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से मित्र और उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से मानस नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। मंगलवार की दोपहर में लगभग 2 बजे चंद्रमा राशि बदलकर धनु से मकर में प्रवेश करेगा। मकर राशि में पहले से ही गुरु और शनि स्थित है। चंद्रमा के मकर राशि में आ जाने से 3 ग्रहों का योग बनेगा, जानिए इसका क्या असर होगा आपकी राशि पर…

PREV
112
12 मई 2020 का राशिफल: मकर राशि वाले कानूनी मामलों में सावधानी बरतें, कैसा होगा आपका दिन ?

फायदा- बिजनेस में लाभ होगा। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। आय के स्त्रोत बढ़ने के योग बन रहे हैं।
नुकसान- संतान की चिंता रहेगी। सुख-सुविधाओं पर खर्च ज्यादा होगा। पति-पत्नी में दूरियां बढ़ सकती हैं।
उपाय- महिषासुर मर्दिनी स्त्रोत का पाठ करें।

212

फायदा- बिजनेस में बड़े सौदे हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। रूका हुआ पैसा मिल सकता है।
नुकसान- सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें। जीवनसाथी की सेहत की चिंता सताएगी। कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है।
उपाय- देवी सरस्वती को केसर से रंगे चावल चढ़ाएं।

312

फायदा- समाज में मान-सम्मान मिलेगा। योजना बनाकर कोई नया काम शुरू करेंगे, इससे फायदा होगा। यात्रा से धन लाभ हो सकता है।
नुकसान- किसी से विवाद हो सकता है। काम टालने की आदत परेशानी में डाल सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें।
उपाय- माता-पिता की सेवा करें और उनकी पसंद की चीज खिलाएं।

412

फायदा- पुराने मामले सुलझ सकते हैं। पत्नी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। बिजनेस को लेकर नई योजना बन सकती है।
नुकसान- परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। निजी मामले सार्वजनिक हो सकते हैं।
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं और 7 परिक्रमा करें।

512

फायदा- दोस्तों के सहयोग से नई योजना बन सकती है। धन लाभ के मौके मिलेंगे। सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है।
नुकसान- ऑफिस में अधिकारियों से अनबन हो सकती है। पैसा उधार न दें। खानपान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और शनिदेव की पूजा करें।

612

फायदा- बिगड़े हुए संबंध फिर से मधुर हो सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मुश्किलें खत्म होंगी, धैर्य बनाएं रखें।
नुकसान- धन हानि के योग बन रहे हैं। कोई खास व्यक्ति धोखा दे सकता है। एग्रीमेंट पर बिना पढ़े साइन न करें।
उपाय- सूर्य के मंत्रों का जाप करें।

712

फायदा- नई योजना को लेकर उत्साहित रहेंगे।
नुकसान- वाहन चलाने में सावधानी रखें। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। सेहत बिगड़ सकती है।
उपाय- योग्य पंडित से महामृत्युंजय मंत्र का जाप करवाएं।

812

फायदा- बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। उधार का पैसा मिलने के योग हैं।
नुकसान- ऑफिस में काम का बोझ अधिक रहेगा। परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। किसी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें।
उपाय- शिव तांडव स्त्रोत का पाठ करें।

912

फायदा- प्रॉपर्टी से जुड़े मसले सुलझ सकते हैं। परेशानियां खत्म होंगी। धार्मिक आयोजनों पर खर्च हो सकता है।
नुकसान- किसी से विवाद न करें। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है। संतान के भविष्य की चिंता परेशान करेगी।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को मक्खन का भोग लगाएं।

1012

फायदा- संतान से शुभ समाचार मिल सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें। दुश्मन परेशान करने की कोशिश करेंगे।
उपाय- राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

1112

फायदा- पुराने दोस्त मदद करेंगे। बिजनेस को लेकर यात्रा हो सकती है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं।
नुकसान- पैसा उधार देने से बचें। जिद में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। नौकरीपेशा के लिए दिन ठीक नहीं है।
उपाय- काले कुत्ते को दूध पिलाएं।

1212

फायदा- सभी का साथ मिलेगा। बिजनेस में पार्टनरशिप फायदेमंद हो सकती है। अधिकारियों की बात मानेंगे तो फायदे में रहेंगे।
नुकसान- पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। जोखिम उठाने से बचें। बड़ा निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह जरूर लें।
उपाय- देवी लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।

Recommended Stories