12 अक्टूबर का राशिफल: वृष वालों को मिल सकता है संपत्ति में हिस्सा, जानें कैसा होगा आपका दिन

उज्जैन. 12 अक्टूबर, सोमवार को आश्विन के अधिक मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। इस दिन अश्लेषा नक्षत्र दिन भर रहेगा। सोमवार को अश्लेषा नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। सोमवार की रात 8.22 पर चंद्रमा राशि बदलकर कर्क से सिंह में प्रवेश करेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

Asianet News Hindi | Published : Oct 11, 2020 7:17 AM IST

112
12 अक्टूबर का राशिफल: वृष वालों को मिल सकता है संपत्ति में हिस्सा, जानें कैसा होगा आपका दिन

फायदा- आज कोई सरप्राइज आपको मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सुधार के योग बन रहे हैं। नए लोगों से फायदा हो सकता है।
नुकसान- खर्च ज्यादा हो सकता है। पत्नी से किसी बात पर अनबन हो सकती है। ब्लड प्रेशर और शुगर वाले मरीज सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- कुष्ठ रोगियों की जितनी संभव हो मदद करें।

212

फायदा- भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है। पुरानी बीमारी से आराम मिल सकता है।
नुकसान- जीवनसाथी से मतभेद होने की संभावना है। आज कहीं पैसा उलझ सकता है। कामकाज में भी थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं।
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक जलाएं।

312

फायदा- ऑफिस में नया पद और जिम्मेदारी मिल सकती है। विवाह प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं।
नुकसान- काम का दबाव ज्यादा होने से तनाव हो सकता है। कोई बड़ा सौदा हाथ से निकल सकता है। पैसा उधार लेना पड़ सकता है।
उपाय- हनुमानजी को जनेऊ चढ़ाएं।

412

फायदा- आज काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। मेहनत से काम निपटाने की कोशिश करेंगे। नौकरी पेशा के लिए दिन सामान्य है।
नुकसान- राज की बातें किसी से शेयर करेंगे तो नुकसान हो सकता है। जरूरी कामों में रुकावटें आ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- मंदिर के अन्नक्षेत्र में अनाज का दान करें।

512

फायदा- टेंशन वाले मामलों में आज राहत मिल सकती है। कोई बड़ी जिम्मेदारी पूरी हो सकती है। अटके हुए कागजी कामकाज निपट सकते हैं।
नुकसान- आपकी बात से किसी का दिल दुख सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। पैसा निवेश न करें। आंख से जुड़ी बीमारी हो सकती है।
उपाय- आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।

612

फायदा- निवेश के कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पुरानी समस्या का समाधान हो सकता है। नौकरी में रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। 
नुकसान- जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है। मेहनत की तुलना में सफलता कम मिलेगी। किसी मामले में कन्फ्यूजन हो सकता है।
उपाय- माथे पर चंदन का तिलक लगाकर घर से निकलें।

712

फायदा- अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी की मदद से पुराने मामले निपट सकते हैं। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- परिवार की समस्या से तनाव बढ़ सकता है। फालतू विवादों में उलझने से बचें। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी।
उपाय- पानी में कुमकुम डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।

812

फायदा- जॉब के अच्छे ऑप्शन मिल सकते हैं। किसी उधार लिया पैसा आज चुका सकते हैं। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा है।
नुकसान- बिजनेस में कोई बड़ा फैसला न लें। कोई करीबी व्यक्ति मदद करने से इंकार कर सकता है। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को पूजा की सुपारी चढ़ाएं।

912

फायदा- बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने के योग हैं। पैसों से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। अपनी मेहनत पर परिवार वालों को गर्व होगा।
नुकसान- पूरी बात समझे बिना कोई फैसला न लें। वाहन के मामलों में सावधानी रखें। कानूनी मसलों से दूर ही रहें।
उपाय- भगवान विष्णु को पीला वस्त्र चढ़ाएं।

1012

फायदा- तेल से जुड़े बिजनेस में फायदा हो सकता है। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- काम में देरी के कारण बॉस नाराज हो सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। पार्टनर से किसी बात पर विवाद हो सकता है।
उपाय- शनिदेव के 12 नामों का जाप करें।

1112

फायदा- आत्मविश्वास के चलते हर काम में सफलता मिलेगी। नया बिजनेस शुरू करने के लिए दिन ठीक है। सेहत भी ठीक रहेगी।
नुकसान- भाइयों या दोस्तों से किसी बात पर अनबन हो सकती है। नौकरीपेशा के लिए दिन ठीक नहीं है। कोई महंगी चीज चोरी हो सकती है।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और विष्णुजी के मंत्रों का जाप करें।

1212

फायदा- रोजगार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीता पाएंगे। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है।
नुकसान- भावुक होकर कोई फैसला न लें। करीबी व्यक्ति आपका फायदा उठा सकते हैं। शेयर मार्केट में नुकसान हो सकता है।
उपाय- अस्पताल में रोगियों को फल का दान करें।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos