13 अगस्त 2021 Rashifal: मेष राशि वाले न करें कोई इंवेस्टमेंट, कम हो सकती हैं सिंह राशि वालों की परेशानियां

Published : Aug 12, 2021, 06:43 PM IST

उज्जैन. 13 अगस्त, शुक्रवार को सावन (Sawan 2021) मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय हस्त नक्षत्र में होगा, जो सुबह 9 बजे तक रहेगा। इसके बाद पूरे दिन चित्रा नक्षत्र रहेगा। शुक्रवार को पहले हस्त नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग और उसके बाद चित्रा नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। सभी राशियों पर इनका असर होगा। इस दिन नागपंचमी (Nag Panchami 2021) का पर्व भी मनाया जाएगा। 

PREV
112
13 अगस्त 2021 Rashifal: मेष राशि वाले न करें कोई इंवेस्टमेंट, कम हो सकती हैं सिंह राशि वालों की परेशानियां

फायदा- किस्मत का साथ भी मिलेगा। आज अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। प्रेमियों के लिए दिन शुभ है। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
नुकसान- चोट लग सकती है। निवेश के लिए दिन अच्छा नहीं है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। किसी से विवाद भी हो सकता है।
उपाय- किन्नर को अपनी इच्छा अनुसार कुछ रूपए दें।

212

फायदा- बिजनेस बढ़ सकता है। पुराने निवेश से फायदे के योग बन रहे हैं। आप कुछ नए काम शुरू करने का भी मन बना सकते हैं।
नुकसान- संतान की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। लाइफ पार्टनर से विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स को अपेक्षा से कम सफलता मिलेगी।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में सरसो के तेल का दीपक लगाएं।

 

312

फायदा- उधार दिया पैसा आज मिल सकता है। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। शुभ फल देने वाला बदलाव होगा।
नुकसान- जोखिम भरे सौदे करने से बचें। किसी से विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं।
उपाय- जेब में लाल रूमाल रखें।

412

फायदा- अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। निवेश का फायदा आज मिल सकता है।
नुकसान- स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है। खर्च पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती है।
उपाय- 5 ब्राह्मणों को घर बुलाकर भोजन करवाएं।

512

फायदा- परेशानियां पहले से कम होंगी। इनकम बढ़ाने के मौके मिलेंगे। स्टूडेंट्स को मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा।
नुकसान- सेहत में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बिजनेस के कुछ जरूरी काम अधूरे रहेंगे। अधिकारियों से सहयोग नहीं मिलेगा।
उपाय- सुहागिन महिला को सुहाग की सामग्री उपहार में दें।

 

612

फायदा- पार्टनर से संबंध सुधरने लगेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कम मेहनत में ज्यादा फायदा मिलेगा। पुरानी परेशानियां आज खत्म हो सकती हैं।
नुकसान- बिजनेस में नुकसान हो सकता है। पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। इलाज में खर्च ज्यादा होगा।
उपाय- शाम को एक दीपक दक्षिण दिशा की ओर लगाएं।

712

फायदा- आमदनी में बढ़ोत्तरी के योग बन रहे हैं। बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर सहयोग भी मिलेगा।
नुकसान- संतान की चिंता रहेगी। पेट संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।
उपाय- पक्षियों के लिए छत पर दाने डालें।

812

फायदा- पदोन्नति के योग बन रहे हैं। पुराना विवाद खत्म हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है।
नुकसान- प्रेम संबंधों में विवाद हो सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। आज आप थोड़े उदास भी हो सकते हैं।
उपाय- राशि स्वामी सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।

 

912

फायदा- दोस्तों और भाइयों से सहयोग मिलेगा। प्रमोशन के योग आज बन रहे हैं। योजनाएं सफल हो सकती हैं।
नुकसान- फालतू खर्चा करने से बचें। आज आपको एक्स्ट्रा दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। कोई करीबी व्यक्ति आपका गलत फायदा उठा सकता है।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

1012

फायदा- जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का मन बन सकता है। आज किया हुआ काम भविष्य में फायदा दिलाएगा। पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है।
नुकसान- वाणी पर नियंत्रण रखें। सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन ठीक नहीं है। किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- कांटेदार पौधों की जड़ों में पानी डालें।

1112

फायदा- संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। घर में कोई शुभ काम हो सकता है। दोस्तों के सहयोग से मुश्किल काम भी कर लेंगे।
नुकसान- दूसरों की मदद के भरोसे न रहें। एक साथ कई काम हाथ में न लें। आपकी परेशानी बढ़ सकती है। सावधान रहें।
उपाय- गरीब बच्चों को मिठाई खिलाएं।

 

1212

फायदा- सुखद यात्रा की योजना बन सकती है। आज कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। बिजनेस में कोई बड़ा फायदा हो सकता है।
नुकसान- महिलाओं को सिरदर्द की समस्या रहेगी। एक छोटी सी गलती बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- माता-पिता की पैर छूकर घर से निकलें।

Recommended Stories