उज्जैन. 13 जुलाई, मंगलवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन मघा नक्षत्र दिन भर रहेगा। मंगलवार को मघा नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। सोमवार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर कर्क से सिंह में आ चुका है। इसका असर भी मंगलवार को सभी राशियों पर देखने को मिलेगा…
मेष फायदा - जॉब और बिजनेस में फायदा होने को योग बन रहे हैं। कोई खुशखबरी आज मिल सकती है। संतान को सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नुकसान - चोट और दुर्घटना की भी संभावना बन रही है। अनियमितता के कारण सेहत में गड़बड़ी हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। उपाय- श्रीराम रक्षा स्त्रोत का पाठ करना शुभ रहेगा।
212
वृष फायदा- नए संबंध आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। सेहत मे मामूली उतार-चढ़ाव के योग बन रहे हैं। कामकाज में बेहतर बदलाव हो सकते हैं। नुकसान- किसी के भरोसे काम करने से भी बचें। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। उपाय- किसी ब्राह्मण या मंदिर के पुजारी को जनेऊ दान करें।
312
मिथुन फायदा- पारिवारिक संबंधों में सुधार होने के योग हैं। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है। नुकसान- बिजनेस में थोड़ी परेशानी हो सकती है। कोई नया एग्रीमेंट न करें। गले और नाक संबंधी समस्या भी हो सकती है। उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
412
कर्क फायदा- परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है। बिजनेस में रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है। कोई फायदेमंद काम शुरू कर सकते हैं। नुकसान- लोगों या अधिकारियों से डांट सुननी पड़ सकती है। चोट-मोच लग सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। उपाय- गरीब महिला को भोजन करवाएं और वस्त्रों का दान करें।
512
सिंह फायदा- प्रेम संबंधों में सफलता के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी की मदद भी मिल सकती है। कोई नया काम करने के लिए दिन अच्छा है। नुकसान- कुछ मामलों में आपकी परेशानी बढ़ सकती है। फालतू कामों में समय और पैसा लग सकता है। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। उपाय- अपने घर में गोमूत्र का छिड़काव करें।
612
कन्या फायदा- आज आपके फैसले सही साबित होंगे। भौतिक सुख सुविधाएं मिल सकती हैं। परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। नुकसान- बिजनेस में कोई नया फैसला लेने से बचें। कोई राज की बात आज उजागर हो सकती है। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें तो बेहतर रहेगा। उपाय- शिवलिंग का अभिषेक शुद्ध घी से करें।
712
तुला फायदा- खुद के लिए आज समय निकाल सकेंगे। प्रेमियों के लिए आज दिन अच्छा है। प्रॉपर्टी से जुड़े रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। नुकसान- किसी की भी मदद लेने से बचें। कर्जा न लें। सावधानी से सारे काम करने की कोशिश करें। गैर कानूनी और गलत कामों से दूर रहें। उपाय- परिवार के बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद लें।
812
वृश्चिक फायदा- ऑफिस में किसी उच्च पद वाले व्यक्ति से मदद मिल सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। नुकसान- पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। पिता से किसी बात पर अनबन हो सकती है। शांति से काम लें, व्यर्थ विवाद करने से बचें। उपाय- हनुमानजी की प्रतिमा पर केवड़े का इत्र लगाएं।
912
धनु फायदा- कोई पुरानी समस्या आज हल हो सकती है। नौकरी से जुड़ा तनाव सुलझ सकता है। मनचाही जगह ट्रांसफर भी संभव है। नुकसान- स्टूडेंट्स को मानसिक तनाव रहेगा। दूसरों के मामलों में फालतू दखल देने से बचें। आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। उपाय- सोमवार का उपवास रखें और शिवजी की पूजा करें।
1012
मकर फायदा- घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। बिजनेस और नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। नुकसान- न चाहते हुए भी किसी का दिल दुखा सकते हैं। किसी से बहस न करें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। उपाय- नदी या तालाब में मछलियों के लिए आटे की गोलियां डालें।
1112
कुंभ फायदा- संतान की उन्नति से खुशी होगी। बिजनेस से जुड़ी नई योजनाएं बन सकती हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। नुकसान- नई योजनाओं पर सावधानी से काम करें। आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें। ऑफिस या फील्ड में किसी से विवाद हो सकता है। उपाय- पत्नी को उसकी पसंद की चीज उपहार में दें।
1212
मीन फायदा- स्टूडेंट्स को मेहनत का फल मिलेगा। नई नौकरी के ऑफर मिलने के योग भी बन रहे हैं। दिन अच्छा गुजरेगा। नुकसान- जोखिम भरे सौदे न करें। खुद भी कोई बड़ा फैसला न लें और न ही स्वीकार करें। आपका खर्चा बढ़ने की संभावना है। उपाय- पितृ देवताओं का ध्यान करें और प्रणाम करें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।