उज्जैन. 13 नवंबर, शनिवार को शतभिषा नक्षत्र शाम 7.15 तक रहेगा। इसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले शतभिषा नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग और उसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन सूर्य, मंगल और बुध तुला राशि में, गुरु और शनि मकर राशि में, शुक्र धनु राशि में, राहु वृषभ राशि में, केतु वृश्चिक राशि में और चंद्रमा कुंभ राशि में रहेगा। ग्रहों की इस स्थिति से कई शुभ और अशुभ योग इस दिन बनेंगे। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
व्यापार व बिजनेस में भी आज आपको लंबे समय से चल रही परेशानियों के बाद आज कुछ राहत मिलेगी, जिसके कारण आपको चारों ओर से शुभ समाचार ही सुनने को मिलेंगे। आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षा की पूर्ति का दिन रहेगा। आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। किसी मित्र के साथ तीर्थ स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं।
उपाय- पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं।
212
आज आप कुछ रुपए बर्बाद करने वाली वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं, लेकिन यह सब आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही करना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको इसके लिए पछताना पड़ सकता है। आज आप अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे, जिसमें आप सफल भी अवश्य होंगे। आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा।
उपाय- शिवजी की पूजा करें।
312
विद्यार्थियों को शिक्षा में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आज आपकी कोई ज्यादा तारीफ करें, तो आपको उससे भी सावधान रहना होगा। आज आपके व्यापार की प्रगति को देखकर दूसरों की नजर लग सकती है। आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता के संकेत दे रहा है, लेकिन कुछ लोग आपके काम को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।
उपाय- हनुमानजी को शुद्ध घी का दीपक लगाएं।
412
आज आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। यदि उनको कोई कष्ट हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आप अपने परिवार के कुछ बढ़ते हुए खर्चों के कारण भी परेशान रहेंगे। आज आप कुछ धार्मिक आयोजनों में भी अपना धन व्यय करेंगे। आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा।
उपाय- किसी महिला को सुहाग की सामग्री भेंट करें।
512
यदि आपको अपने कारोबार की कोई चिंता सता रही थी,तो तब आज उसका समाधान खोज सकते हैं। आपके लिए दिन कुछ उलझन भरा रहेगा। आज आपको परिवार के किसी सदस्य से कुछ भली बुरी सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आप का मन परेशान रहेगा, लेकिन सायंकाल के समय आप अपने मित्र से बात करके अपने मन को हल्का करेंगे।
उपाय- काली मां को नीले फूल चढ़ाएं।
612
आज यदि आप अपने किसी मित्र से मदद मांगेंगे, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगी। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपने अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। आज का दिन आपको अपने किसी भी कार्य को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है। यदि आपने ऐसा किया, तो भविष्य में वह कार्य आपके लिए कोई बड़ा नुकसान करवा सकता है।
उपाय- काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
712
यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने का सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। यदि आज आप अपने व्यापार में किसी भी निर्णय को लेकर उसमें अपने दिल व दिमाग दोनों को खोल कर रखे और किसी के बहकावे में ना आएं। आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। आज आप किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे।
उपाय- किसी सुनसान मंदिर में दीपक लगाएं।
812
आज आप अपने जिस भी कार्य को पिताजी से सलाह लेकर करेंगे, वह अवश्य पूरा होगा। आज आपके द्वारा बनाई गई व्यापार की नई योजनाएं सफल होंगी, लेकिन आज आपको अपने मन में निराशाजनक विचारों को नहीं आने देना है। आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। अचल संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तो सफलता प्राप्त होगी।
उपाय- केले के वृक्ष की पूजा करें।
912
आज का दिन आपके लिए अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आज आपको अपने भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, इसलिए आज आप वही कार्य करने की सोचे, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।
उपाय- भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाएं।
1012
मामा पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आप धन का कहीं निवेश करें, तो आप दूसरों की बातों में आकर ना करें। आज व्यापार में भी यदि आप कुछ बदलाव करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेंगे। सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने से आज आपका मान-सम्मान भी बढेगा और आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा।
उपाय- शनिदेव की पूजा करें।
1112
आज आपको अपने पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। यदि आज आप किसी पर भरोसा करके कोई बात बताएं, तो आपको उसमें ध्यान देना होगा कि वह व्यक्ति भरोसे लायक है या नहीं। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपने बॉस से कुछ कहासुनी हो सकती है।
उपाय- किसी ब्राह्मण को गुड़ का दान करें।
1212
आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। व्यापार कर रहे लोगों के कुछ मित्र भी उनके शत्रुओं हो सकते हैं, जिसे उन्हे पहचानने की जरूरत होगी। आज का दिन आपके आपके मन मुताबिक परिणाम लेकर आयेगा। आज आपकी उन्नति के सभी मार्ग खुले रहेंगे, लेकिन आपको उन्हे पहचाना होगा। उधार दिया धन आज मिल सकता है।
उपाय- हल्दी का तिलक लगाएं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।