13 अक्टूबर 2020 का राशिफल: मीन राशि वाले वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना के योग बन रहे हैं, जानें अपना दिन

Published : Oct 12, 2020, 08:19 PM IST

उज्जैन. 13 अक्टूबर, मंगलवार को आश्विन के अधिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इसे कमला एकादशी कहते हैं। इस दिन सूर्योदय मघा नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। मंगलवार को मघा नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। सोमवार की रात से चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सिंह में आ चुका है। इस राशि में पहले से ही शुक्र स्थित है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

PREV
112
13 अक्टूबर 2020 का राशिफल: मीन राशि वाले वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना के योग बन रहे हैं, जानें अपना दिन

फायदा- लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है।
नुकसान- माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। काम का बोझ ज्यादा होने से परेशानी होगी। स्टूडेंट्स को मेहनत का परिणाम नहीं मिल पाएगा।
उपाय- नदी में नारियल प्रवाहित करें।

212

फायदा- नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। पुराने रोगों में आराम मिलेगा।
नुकसान- कॉन्फिडेंस की कमी भी हो सकती है। नई बिजनेस डील में रुकावटें आने के योग बन रहे हैं। भाइयों में विवाद हो सकता है।
उपाय- भगवान शिव को 5 तरह के फल चढ़ाएं।

312

फायदा- नौकरीपेशा के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस को लेकर कोई फायदेमंद यात्रा हो सकती है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। 
नुकसान- कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। प्रॉपर्टी के मामलों में नुकसान हो सकता है। किसी पर भी बिना सोचे-समझे भरोसा न करें।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

412

फायदा- कानूनी मामलों में जीत मिल सकती है। अतिरिक्त धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के सभी लोगों का सहयोग मिलेगा।
नुकसान- सर्दी-जुकाम से परेशान रहेंगे। झूठ बोलने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। गलतफहमी के कारण किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- अग्नि में घी-गुड़ की आहुति दें।

512

फायदा- किसी पुराने दोस्त से मिलने के योग बन रहे हैं। काम के सिलसिले में यात्रा होने की संभावना है। नया प्रेम संबंध शुरू हो सकता है।
नुकसान- दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे। पैसों के मामले में कोई जोखिम न लें। ऑफिस में अधिकारियों से विवाद हो सकता है।
उपाय- 7 कन्याओं को घर बुलाकर भोजन करवाएं।

612

फायदा- परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कोई पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है। शेयर मार्केट से फायदा हो सकता है।
नुकसान- स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक नहीं है। पिता की सेहत खराब हो सकती है। पैसों के कारण किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- किसी विवाहित महिला को मेहंदी का दान करें।

712

फायदा- बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। काम समय पर पूरा कर पाएंगे।
नुकसान- महिलाओं के विवाद में न बोलें। बुजुर्गों की तबीयत को लेकर परेशान रहेंगे। कोई करीबी आपकी परेशानी का कारण बन सकता है।
उपाय- किसी मंदिर में अनाज का दान करें।

812

फायदा- पैसों की आवक बनी रहेगी। आज माता की ओर से सुख मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- ब्लड प्रेशर के मरीज सेहत का ध्यान रखें। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचना होगा। आज कोई बड़ा सौदा न करें।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं।

912

फायदा- मनचाही नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। आज लिए फैसले आपके फेवर में होंगे।
नुकसान- गले से जुड़े रोग हो सकते हैं। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा नहीं है।
उपाय- किसी ब्राह्मण को जनेऊ का दान करें।

1012

फायदा- सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आज अटका हुआ पैसा मिलने के योग हैं।  नई जमीन या मकान खरीदने का विचार बन सकता है।
नुकसान- संतान की चिंता सताएगी। पति-पत्नी में गलतफहमी हो सकती है। सेहत के लिए दिन ठीक नहीं है।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में शुद्ध घी का दीपक जलाएं।

1112

फायदा- संतान से सहयोग मिल सकता है। आज आप बिजनेस बढ़ाने की कोशिश करेंगे। विवाह प्रस्ताव भी आ सकते हैं।
नुकसान- बिना मांगे किसी को सलाह न दें। दूसरों के मामले में दखल देना परेशान कर सकता है। खर्च ज्यादा हो सकता है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को मालपुए का भोग लगाएं।

1212

फायदा- रोजमर्रा के कामकाज से फायदा हो सकता है। आज संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। रुके हुए काम निपटाने के लिए भी दिन ठीक है।
नुकसान- ऑफिस में तनाव रहेगा। लाइफ पार्टनर नाराज हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
उपाय- बिल्वपत्र के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories