उज्जैन. 14 नवंबर, रविवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में होगा, जो शाम 7.32 तक रहेगा। इसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से चर और उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से स्थिर नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। रविवार को दोपहर में लगभग 1.30 पर चंद्रमा राशि बदलकर कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन
नौकरी कर रहे लोगों के कार्यक्षेत्र का वातावरण आज उनके अनुकूल बनेगा, जिसके कारण उनका मन प्रसन्न होगा। परिवार में आज किसी हर्ष व मंगलमय कार्यक्रम की योजना हो सकती है। आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आज व्यापार में धन कमाने के मार्ग में कुछ अड़चनें आ सकती हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे।
उपाय- शमी वृक्ष की पूजा करें।
212
आज आप यदि किसी नए व्यवसाय को शुरू करेंगे, तो वह भी आपको भरपूर लाभ देगा, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा, जो लोग रोजगार की दिशा में कार्यरत हैं। उनको भी आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई ऐसा कार्य करने को मिल सकता है, जिसके करने से उनका मन प्रसन्न होगा।
उपाय- चंद्रमा को प्रसन्न करन के लिए दूध का दान करें।
312
यदि आज आपको किसी कार्य को करते समय गुस्सा भी आए, तो आपको उस पर काबू करना होगा व अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, तभी वह आपको मान सम्मान दिलाएगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम अवसर आ सकते हैं। आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा।
उपाय- किन्नर को हरी चूड़ियां भेंट करें।
412
आज आप किसी कीर्तन, जागरण आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके व्यापार की कुछ योजनाओं को गति मिलेगी, जिसके कारण आपको धन लाभ भी होगा और आप आज यदि अपने घर व परिवार के किसी सदस्य से संबंधित किसी निर्णय को ले, तो वह आज आपको भावुकता में नहीं लेना है।
उपाय- किसी सुहागिन महिला को मेहंदी का दान करें।
512
आज यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमें अपने धैर्य व साहस को नहीं खोना है। सायंकाल के समय आज आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज का दिन आपको अपने पारिवारिक रिश्तो के कड़वाहट को मिठास में बदलने में व्यतीत होगा। आज किसी भी कार्य को जल्दबाजी में ना करें तो बेहतर रहेगा।
उपाय- तांबे का टुकड़ा नदी में प्रवाहित करें।
612
राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के संपर्क से आज उनको भी लाभ होगा। आज आपको नौकरी में कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें आपको अपने साथियों के साथ की आवश्यकता होगी। आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आज कोई विशेष सम्मान प्राप्त होगा।
उपाय- कच्चे अनाज का दान किसी मंदिर में करें।
712
आज आप अपनी संतान के लिए कुछ धन निवेश करेंगे, जिसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ अवश्य मिलेगा। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को कोई सरप्राइस दे सकते हैं। आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप जिस भी दिशा में प्रयास करेंगे, उसमें सफलता प्राप्त होगी।
उपाय- सिंदूर का तिलक लगाएं।
812
ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपकी संतान को नौकरी में सफलता मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, जिससे आपके परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी।
उपाय- भगवान राम के मंत्रों का जाप करें।
912
आज आप अपने किसी मित्र से यदि धन उधार मांगेंगे, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा। आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता भरा रहेगा। शाम को आपको सिर दर्द थकान आदि जैसी कुछ समस्याएं परेशान कर सकती है। आज आप अ कुछ समय परिजनों की सेवा करने के लिए निकालने की कोशिश करेंगे।
उपाय- जरुरतमंदों को गर्म कपड़ों का दान करें।
1012
यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से लंबित है, तो आज आप उसे भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि आपका अपने भाई या बहन से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो आज वह भी समाप्त होगा। आज का दिन आपके लिए अनुकुल रहने वाला है। आज आपको आपकी कोई पैतृक धन संपत्ति प्राप्त हो सकती है।
उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
1112
ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ सामाजिक सम्मेलनों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। आज सायंकाल के समय आपको किसी अपने से कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिसकी आप लंबे समय से उम्मीद कर रहे थे। लोग आपकी ईमानदारी को आपका स्वार्थ ना समझें।
उपाय- देवी सरस्वती को सफेद फूल चढ़ाएं।
1212
आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपके कुछ गुप्त शत्रु आपकी तरक्की को देखकर आपसे ईर्ष्या करेंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे, लेकिन फिर भी आपको उनसे सतर्क रहना होगा।
उपाय- गाय को हरी घास खिलाएं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।