14 नवंबर 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों के आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं, जानें अपना दिन

Published : Nov 13, 2020, 06:53 PM IST

उज्जैन. 14 नवंबर, शनिवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी व अमावस्या तिथि का योग बन रहा है। इसी दिन दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्योदय स्वाती नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। शनिवार को स्वाती नक्षत्र होने से सर्वार्थ सिद्धि नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

PREV
112
14 नवंबर 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों के आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं, जानें अपना दिन

फायदा- मौजूदा नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। रुका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है। नए लोगों से मुलाकात होगी।
नुकसान- पैसों के कारण किसी से विवाद हो सकता है। परिवार का कोई सदस्य अचानक बीमार हो सकता है। श्वास संबंधी समस्या हो सकती है।
उपाय- शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

212

फायदा- आज आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र की परेशानियां खत्म हो सकती हैं। समय आपके पक्ष का है।
नुकसान- किसी बात की ज्यादा ही चिंता कर सकते हैं। इससे आपके काम भी प्रभावित हो सकते हैं। झूठ बोलने से बचें।
उपाय- किसी ब्राह्मण को भोजन करवाएं।

312

फायदा- व्यापार में नई योजना बन सकती है। जीवनसाथी आपकी हिम्मत बढ़ाएगा। अच्छे लोगों से भी मुलाकात हो सकती है।
नुकसान- कुछ लोग अपने स्वार्थ के कारण आपको परेशान कर सकते हैं। दुश्मनों से न उलझें तो ही अच्छा है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर में न फंसें।
उपाय- छोटी बच्ची को कुछ मीठा खिलाएं।

412

फायदा- आज आपका पराक्रम बढ़ सकता है। काम भी पूरे होने के योग बन रहे हैं। संपत्ति के कामकाज पर ध्यान देंगे। भाइयों से सहयोग मिल सकता है।
नुकसान- महंगी चीजों पर खर्चा ज्यादा होगा। छोटी-छोटी बातों पर झुंझलाहट महसूस हो सकती है। अचानक किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
उपाय- चींटियों के लिए शक्कर मिला आटा डालें।

512

फायदा- अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। नई शिक्षा के अवसर भी आज आपको मिल सकते हैं। दिन मिला-जुला रहेगा।
नुकसान- अचानक धन हानि की संभावना है। सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में परेशानी और असुविधा भी हो सकती है।
उपाय- मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

612

फायदा- आज नौकरी और बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। कामकाज में भी आपका मन लगेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा।
नुकसान- जीवन साथी से विवाद हो सकता है। कोई पुरानी राज की बात सबके सामने आ सकती है। किसी की बात से आपका दिल टूट सकता है।
उपाय- गाय को रोटी खिलाएं।

712

फायदा- आज आपको संतान से सहयोग मिल सकता है। आर्थिक मामले भी सुलझेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद हो सकता है।
नुकसान- बड़ा जोखिम लेने से बचें। किसी के साथ कोई विवाद की स्थिति बन सकती है। अपनी बोलचाल, स्वभाव और चिड़चिड़ाहट पर काबू रखें।
उपाय- तुलसी का पत्ता खाकर घर से निकलें।

812

फायदा- प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। आज आपका समय अच्छा बीतेगा। सब अपने आप ठीक हो जाएगा।
नुकसान- जल्दबाजी में कोई काम करेंगे तो परेशानी में फंस सकते हैं। किए गए काम का रिजल्ट न मिलने से थोड़े परेशान होंगे।
उपाय- अगर कहीं किन्नर दिखे तो उन्हें कुछ पैसे दें।

912

फायदा- कोई नया ऑफर भी आज आपको मिल सकता है। महत्वपूर्ण मीटिंग आज कर लें। समस्याएं जल्दी ही खत्म हो जाएंगी।
नुकसान- आप पैसा कमाने में कोई शॉर्टकट लेंगे तो उलझ भी सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय- थोड़ा गुड़ खाकर ही घर से निकलें।

1012

फायदा- कोई नया काम करने का मन बनेगा। जरूरत की चीजें आसानी से मिल जाएंगी। परिवार का साथ मिलेगा।
नुकसान- आज आप न कोई बड़ा फैसला न लें, न ही कोई निष्कर्ष निकालें। किसी से विवाद होने के योग बन रहे हैं। कटु वचन न बोलें।
उपाय- नदी में स्नान कर पितरों का तर्पण करें।

1112

फायदा- पुरानी समस्याओं का अंत हो सकता है। मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।
नुकसान- सेहत को लेकर सावधान रहें। तली हुई चीजें खाने से बचें। पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

1212

फायदा- पुराने अच्छे कामों का फल भी आपको मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा का प्लान बन सकता है। बच्चों की ओर से खुशखबरी मिलेगी।
नुकसान- किसी भी काम में लापरवाही न बरतें। आज किसी भी काम में आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- छोटे बच्चे को किताब दिलाएं।

Recommended Stories