15 जून 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वाले सेहत को लेकर सावधान रहें, जानें कैसा होगा आपका दिन

Published : Jun 14, 2020, 07:22 PM IST

उज्जैन. 15 जून, सोमवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय रेवती नक्षत्र में होगा। सोमवार को रेवती नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन सुबह सूर्य राशि बदलकर वृष से मिथुन में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही बुध ग्रह स्थित है। बुध और सूर्य के एक ही राशि में होने से बुधादित्य योग बनेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

PREV
112
15 जून 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वाले सेहत को लेकर सावधान रहें, जानें कैसा होगा आपका दिन

फायदा- महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। आज आप अपने वादे पूरे कर सकते हैं।
नुकसान- लव लाइफ के लिए दिन अच्छा नहीं है। निवेश सावधानी से करें। किसी को बिना मांगे राय देने से बचें।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

212

फायदा- काम का बोझ भी थोड़ा कम होगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। जरूरी रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
नुकसान- ऑफिस में बॉस से कहासुनी हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। दोस्तों से किसी बात पर विवाद की संभावना बन रही है।
उपाय- किसी भी मंदिर में धार्मिक ग्रंथ या किताब का दान करें।

312

फायदा- पुराना कर्जा खत्म हो सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं।
नुकसान- सेहत को लेकर भी ज्यादा सावधान रहें। कानूनी मामलों में सफलता नहीं मिल पाएगी। प्रेम संबंध टूट सकते हैं।
उपाय- पके हुए चावल नदी में प्रवाहित करें।

412

फायदा- सेविंग और धन लाभ के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी के मामलों में भी समय अच्छा कहा जा सकता है। करियर के मामले में दिन अच्छा है।
नुकसान- कोई महत्वपूर्ण चीज गुम या चोरी हो सकती है। ऑफिस में कुछ जरूरी काम अधूरे छूट सकते हैं। दुश्मनों से बचकर रहें।
उपाय- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

512

फायदा- परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान को सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। निवेश में फायदे के योग बन रहे हैं।
नुकसान- खर्चा भी ज्यादा कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में उथल-पुथल मची रहेगी। स्वार्थ की भावना आप पर हावी हो सकती हैं।
उपाय- भगवान शालिग्राम की मूर्ति तुलसी के पास रखें और पूजा करें।

612

फायदा- रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। पारिवारिक सुख और संतोष रहेगा। आज आप नई शुरुआत करने में सफल हो सकते हैं।
नुकसान- किसी बात को लेकर मन दुखी हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। इटंरव्यू में सफलता नहीं मिल पाएगी।
उपाय- किसी गरीब की उपचार में मदद करें।

712

फायदा- प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
नुकसान- कानूनी मामलों में लापरवाही भारी पड़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। न चाहते हुए भी किसी को पैसे देने पड़ेंगे।
उपाय- गरीबों को अनाज का दान करें।

812

फायदा- कोई नई चीज सीखने का मौका मिलेगा। भाइयों से मदद मिल सकती है। बिजनेस में किसी अनुभवी की सलाह महत्वपूर्ण साबित होगी।
नुकसान- अधूरे काम निपटाने में परेशानियां आ सकती हैं। जल्दबाजी में कोई काम न करें। पारिवारिक मामलों में बेचैनी हो सकती है।
उपाय- काले कुत्ते को तेल लगी रोटी खिलाएं।

912

फायदा- बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं। बड़े काम करने की योजना बना सकते हैं। रुके हुए काम निपटाने के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- छिटपुट विवाद हो सकते हैं। मन में कुछ बेचैनी और तनाव भी हो सकता है। लापरवाही से हाथ आए मौके निकल सकते हैं।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को जूतों का दान करें।

1012

फायदा- कोई बड़ा फायदा हो सकता है। ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कानूनी मामलों में जीत मिलने के योग हैं।
नुकसान- किसी से विवाद भी संभव है। जल्दबाजी में कुछ गलतियां हो सकती हैं। ऑफिस में बॉस नाराज हो सकते हैं।
उपाय- आंवला वृक्ष की पूजा करें।

1112

फायदा- पैतृक संपत्ति से फायदा होने के योग बन रहे हैं। भाइयों का विवाद खत्म हो सकता है। पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती हैं।
नुकसान- बिजनेस में उधार लेन-देन करने से बचें। लव पार्टनर से अनबन हो सकती है। किसी पर आंख बंद कर के भरोसा न करें।
उपाय- माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

1212

फायदा- बहुत समय से रुका काम आज पूरा हो सकता है। स्टूडेंट्स को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। मनचाही जगह तबादला हो सकता है।
नुकसान- कागजी कामकाज के मामलों में सावधानी रखें। फालतू कामों में समय खराब हो सकता है। शेयर बाजार में नुकसान हो सकता है।
उपाय- गरीब बच्चों को चॉकलेट या मिठाई खिलाएं।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories