16 मई 2020 का राशिफल: वृष राशि वालों को संतान की असफलता से मन उदास रहेगा, कैसा होगा आपका दिन ?

उज्जैन. 16 मई, शनिवार को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय शतभिषा नक्षत्र में होगा। इसके बाद दोपहर लगभग 12.52 के बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। शनिवार को पहले शतभिषा नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग और उसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

Asianet News Hindi | Published : May 15, 2020 2:57 PM IST

112
16 मई 2020 का राशिफल: वृष राशि वालों को संतान की असफलता से मन उदास रहेगा, कैसा होगा आपका दिन ?

फायदा- आपके व्यवहार की तारीफ होगी। ऑफिस में चल रहा विवाद खत्म हो सकता है। नौकरी से जुड़ा कोई आकर्षक प्रस्ताव मिल सकता है।
नुकसान- पेट के रोग परेशान करेंगे। जोश और होश के संतुलन की आज बहुत जरूरत है। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें।
उपाय- देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

212

फायदा- निवेश के लिए समय आपके फेवर में रहेगा। करियर में नए मौके मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में बदलाव भी होगा। 
नुकसान- संतान की असफलता से मन उदास रहेगा। सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। पैसों को लेकर किसी से अनबन हो सकती है।
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

312

फायदा- आज आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं।  
नुकसान- छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। किसी से बहस हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मौसमी बीमारियां हो सकती है।
उपाय- पानी में काले तिल डालकर नहाएं।

412

फायदा- आज आप दूसरों की मदद करेंगे। लव लाइफ में सितारे आपका साथ देंगे। चतुराई से बिगड़े हुए काम बना लेंगे।
नुकसान- पैसों की कमी से परेशान रहेंगे। काम का बोझ अचानक बढ़ जाएगा। दबाव में आकर कोई काम न करें।
उपाय- शनिदेव को काले तिल चढ़ाएं।

512

फायदा- आमदनी के नए सोर्स बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। मामा पक्ष का सहयोग मिलेगा।
नुकसान- दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। अति आत्मविश्वास नुकसान पहुंचा सकता है।
उपाय- माता-पिता को नए वस्त्र दें।

612

फायदा- आपके कुछ उलझे हुए मामले सुलझ जाएंगे। जमीन से जुड़ा कोई फायदेमंद सौदा हो सकता है। करियर के लिए यह समय अच्छा है।
नुकसान- काम तय समय पर पूरा न होने से परेशान हो सकते हैं। माता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। जहां से उम्मीद है, वहां से पैसा नहीं मिलेगा।
उपाय- किसी गरीब व्यक्ति की ईलाज में मदद करें।

712

फायदा- सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। कोई अच्छी खबर आज मिल सकती है।  
नुकसान- मौसमी बीमारियां परेशान करेंगी। आज आपका पैसा कहीं अटक भी सकता है। गुस्से में अपने काम भी बिगाड़ सकते हैं।
उपाय- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

812

फायदा- बिजनेस को लेकर नई योजना बन सकती है। पुराने पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं। पैतृक संपत्ति से फायदा होगा।
नुकसान- संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। कोई आपके काम में कमी निकाल सकता है। कोई गलती आपको परेशान करेगी।
उपाय- बंदरों को चने और गाय को रोटी खिलाएं।

912

फायदा- जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा। अतिरिक्त आमदनी से मन खुश होगा। विद्यार्थियों के लिए समय ठीक है।
नुकसान- गहरे पानी में जाने से बचें, दुर्घटना के योग बन रहे हैं। बदहजमी हो सकती है। शेयर मार्केट में नुकसान हो सकता है।
उपाय- जेब में चांदी का छोटा-सा टुकड़ा रखें।

1012

फायदा- पार्टनर का सहयोग मिलेगा। किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होने से खुशी मिलेगी।
नुकसान- स्टूडेंट्स मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। आज आप किसी पर गुस्सा हो सकते हैं। फालतू कामों में समय बर्बाद न करें।
उपाय- दुर्गा सप्तशती के मंत्रों का जाप करें।

1112

फायदा- दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी के कुछ अच्छे ऑफर आज मिल सकते हैं। पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती हैं।
नुकसान- बेकार की चीजों पर पैसा खर्च हो सकता है। कोई आपको ठगने की कोशिश करेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।
उपाय- किसी गरीब व्यक्ति को जूतों का दान करें।

1212

फायदा- न्यायालयीन मामलों में पक्ष मजबूत होगा। मेहनत का फायदा आज मिल सकता है। व्यापार एवं नौकरी में आपका काम बढ़िया रहेगा।
नुकसान- जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। आज कुछ ज्यादा व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।
उपाय- घर के बाहर हल्दी से स्वस्तिक बनाएं।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos