16 अक्टूबर 2020 का राशिफल: मेष वाले विद्यार्थियों के लिए शुभ रहेगा शुक्रवार, वृष वालों को हो सकता है धन लाभ

Published : Oct 15, 2020, 06:54 PM IST

उज्जैन. 16 अक्टूबर, शुक्रवार को आश्विन अधिक मास की अमावस्या तिथि है। इस दिन सूर्योदय हस्त नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 3.35 तक रहेगा। इसके बाद चित्रा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। शुक्रवार को पहले हस्त नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग और उसके बाद चित्रा नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

PREV
112
16 अक्टूबर 2020 का राशिफल: मेष वाले विद्यार्थियों के लिए शुभ रहेगा शुक्रवार, वृष वालों को हो सकता है धन लाभ

फायदा- पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है।
नुकसान- दुश्मन परेशान करने की कोशिश करेंगे। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें।
उपाय- राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

212

फायदा- नई योजना से लाभ हो सकता है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। धन लाभ के योग इस दिन बन रहे हैं।
नुकसान- वाहन चलाने में सावधानी रखें। लाइफ पार्टनर से किसी बात पर अनबन हो सकती है। माता की सेहत बिगड़ सकती है।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

312

फायदा- परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग भी आज बन रहे हैं।
नुकसान- कोई निजी मामला सार्वजनिक हो सकता है। पारिवारिक विवाद हो सकता है। मान-सम्मान में कमी आ सकती है।
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

412

फायदा- आज कानूनी मामलों के लिए दिन अच्छा है। बिजनेस में भी फायदा होगा। आय के स्त्रोत बढ़ने के योग बन रहे हैं।
नुकसान- सुख-सुविधाओं पर खर्च ज्यादा हो सकता है। पति-पत्नी में दूरियां बढ़ सकती हैं। संतान की चिंता रहेगी।
उपाय- भगवान श्रीगणेश की पूजा करें और दूर्वा चढ़ाएं।

512

फायदा- बिजनेस से जुड़ी फायदेमंद यात्रा हो सकती है। प्रेम में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पुराना विवाद खत्म हो सकता है।
नुकसान- काम टालने की आदत परेशानी का कारण बन सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- माता-पिता को वस्त्र उपहार में दें।

612

फायदा- प्रॉपर्टी से जुड़े मसले आज सुलझ सकते हैं। परेशानियां खत्म होंगी। धार्मिक आयोजनों पर खर्च हो सकता है।
नुकसान- स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है। संतान के भविष्य की चिंता परेशान करेगी। किसी से विवाद न करें।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत का भोग लगाएं।

712

फायदा- बेरोजगारों को मनचाहा रोजगार मिल सकता है। अटके हुए सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। उधार का पैसा मिलने के योग हैं।
नुकसान- ऑफिस में काम का बोझ अधिक होने से तनाव रहेगा। परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। किसी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें।
उपाय- शिव मंदिर में बैठकर शिव तांडव स्त्रोत का पाठ करें।

812

फायदा- बिजनेस को लेकर यात्रा हो सकती है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। पुराने दोस्त मिलेंगे और आपकी मदद भी करेंगे।
नुकसान- जिद में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन ठीक नहीं है। किसी को पैसा उधार न दें।
उपाय- काले कुत्ते को दूध पिलाएं।

912

फायदा- लंबे समय से आ रही मुश्किलें दूर होंगी, धैर्य बनाएं रखें। बिगड़े हुए संबंध फिर से मधुर हो सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
नुकसान- कोई विश्वास पात्र व्यक्ति धोखा दे सकता है। एग्रीमेंट पर बिना पढ़े साइन न करें। पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें।
उपाय- सूर्य के मंत्रों का जाप करें।

1012

फायदा- रूका हुआ पैसा आज मिल सकता है। बिजनेस में बड़े सौदे होने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- जीवनसाथी की सेहत की चिंता सताएगी। सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें। कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है।
उपाय- देवी सरस्वती को सफेद फूलों की माता अर्पित करें।

1112

फायदा- बिजनेस में पार्टनरशिप फायदेमंद हो सकती है। अधिकारियों की बात मानेंगे तो फायदे में रहेंगे। सभी का साथ मिलेगा।
नुकसान- निवेश में जोखिम उठाने से बचें। बड़ा निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह जरूर लें। पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।
उपाय- देवी लक्ष्मी को कमलगट्‌टे की माला चढ़ाएं।

1212

फायदा- धन लाभ के मौके आज मिल सकते हैं। सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। दोस्तों के सहयोग से सफलता मिल सकती है।
नुकसान- खानपान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है। ऑफिस में अधिकारियों से अनबन हो सकती है। किसी को पैसा उधार न दें।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories