17 नवंबर राशिफल: वृश्चिक वाले कानूनी मसलों से दूर रहें, किसी विवाद में फंस सकते हैं, जानें अपना दिन

उज्जैन. 17 नवंबर, मंगलवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया और तृतीया तिथि का योग बन रहा है। इस दिन सूर्योदय ज्येष्ठा नक्षत्र में होगा, जो शाम 4 बजे तक रहेगा। इसके बाद मूल नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। मंगलवार को पहले ज्येष्ठा नक्षत्र होने से मुग्दर नाम का अशुभ योग और उसके बाद मूल नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। मंगलवार की शाम करीब 4 बजे चंद्रमा राशि बदलकर वृश्चिक से धनु में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही गुरु स्थित है। एक ही ग्रह में गुरु और चंद्रमा के होने से इसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग दिखाई देगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

Asianet News Hindi | Published : Nov 16, 2020 7:58 AM IST

112
17 नवंबर राशिफल: वृश्चिक वाले कानूनी मसलों से दूर रहें, किसी विवाद में फंस सकते हैं, जानें अपना दिन

फायदा- बिजनेस के लिए दिन सामान्य है। बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह लें। ऑफिस का काम समय पर निपट जाएगा।
नुकसान- संतान को मनचाही सफलता न मिलने से मन दुखी होगा। लेनदेन में सावधानी रखें। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गंगाजल से करें।

212

फायदा- साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। सामाजिक स्थिति अच्छी रहेगी। मेहनत से सफलता मिल सकती है।
नुकसान- बिजनेस में कोई बड़ी डील न करें। पारिवारिक परिस्थिति थोड़ा परेशान कर सकती हैं। सोचे हुए काम पूरे होने में रुकावटें आ सकती हैं।
उपाय- आंवले के पेड़ की पूजा करें और दीपक जलाएं।

312

फायदा- पार्टनर से सम्मान और प्यार मिल सकता है। जवाबदारी के काम ठीक से निपट सकते हैं। बिजनेस में सफलता और फायदा मिल सकता है।
नुकसान- चुनौतियां कठिन सकती हैं। गुस्से और उत्तेजना पर कंट्रोल करें। कोई बड़ी गलती हो सकती है।
उपाय- पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें।

412

फायदा- साझेदारी के कामों में फायदा हो सकता है। दोस्तों की मदद से बिगड़ी बात बन सकती है। पुरानी योजनाएं भी पूरी होने के योग हैं।
नुकसान- सेहत को लेकर भी सतर्क रहें। ऑफिस में दूसरों का काम भी करना पड़ सकता है। अधिकारियों से किसी बात पर बहस हो सकती है।
उपाय- तुलसी की पूजा करें जल चढ़ाएं।

512

फायदा- सेहत भी पहले से ठीक रहेगी। नौकरी के कुछ नए मौके मिल सकते हैं। बिजनेस में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- खर्च अधिक हो सकता है। संपत्ति को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी।
उपाय- आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।

612

फायदा- बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। अचानक कोई फायदेमंद यात्रा हो सकती है। कानूनी मामले आपके फेवर में हो सकते हैं।
नुकसान- छोटी-छोटी बातों पर भी आपका मूड खराब हो सकता है। पैसों के मामले में सावधानी रखें। फालतू खर्चे और परेशानियां बढ़ सकती हैं।
उपाय- दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।

712

फायदा- जरूरी काम भी समय से निपट सकते हैं। मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। शेयर मार्केट में फायदा होने के योग हैं।
नुकसान- ऑफिस में अनचाहा काम करना पड़ सकता है। दूसरों की बात में आकर कोई गलत काम कर सकते हैं। पैसे की तंगी भी हो सकती है।
उपाय- रोटी के ऊपर गुड़ रखकर गाय को खिलाएं।

812

फायदा- बिजनेस और नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकता है। सेहत भी ठीक रहेगी।
नुकसान- बिना वजह किसी विवाद में फंस सकते हैं। पति-पत्नी के बीच गलतफहमी हो सकती है। कानूनी मसलों से दूर रहें।
उपाय- गरीब बच्चों को दूध, फल आदि का दान करें।

912

फायदा- बिजनेस में बड़ा सौदा होने से मन प्रसन्न रहेगा। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। दुश्मन सक्रिय हो सकते हैं।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को जनेऊ अर्पित करें।

1012

फायदा- दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा।
नुकसान- वाहन सावधानी से चलाएं। किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। जिम्मेदारियां बढ़ने से तनाव हो सकता है।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी की माला अर्पित करें।

1112

फायदा- नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। बिजनेस बढ़ने से खुशी होगी। अधूरे काम पूरे करने की योजना बन सकती है।
नुकसान- कोई पुराना रोग आज फिर परेशान कर सकता है। कोई पुराना मसला आज सुलझ सकता है। दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में बैठकर राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

1212

फायदा- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। बिगड़े हुए पुराने संबंध फिर से अच्छे हो सकते हैं। बिजनेस के नतीजे आपके फेवर में हो सकते हैं।
नुकसान- पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। जिद में आकर कोई गलत काम कर सकते हैं। ऑफिस में काम ज्यादा होने से तनाव रहेगा।
उपाय- भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाएं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos