उज्जैन. 18 जुलाई, रविवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन गुप्त नवरात्रि का समापन होगा। इस तिथि को भड़ली नवमी भी कहते हैं। इसे भी अबूझ मुहूर्त माना जाता है। इस दिन स्वाती नक्षत्र दिन भर रहेगा। रविवार को स्वाती नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। आगे जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष फायदा- जवाबदारी के काम ठीक से निपट सकते हैं। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों की मदद मिलने के योग हैं। पार्टनर से सम्मान और प्यार मिल सकता है। नुकसान- फालतू खर्चे से बचें। आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। गुस्से में आकर फैसला लेने से भी नुकसान हो सकता है। उपाय- पीले रूमाल पर चंदन का इत्र लगा कर अपने पास रखें।
212
वृषभ फायदा- कार्यक्षेत्र में आने वाली कोई परेशानी आज सुलझ सकती है। रोमांस के मामले में भी दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक स्थिति बेहतर होगी। नुकसान- दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करें। परिस्थिति आपको थोड़ा परेशान कर सकती हैं। प्रेम प्रस्ताव असफल भी हो सकते हैं। उपाय- पीले फूल नदी में बहाएं।
312
मिथुन फायदा- आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। बिजनेस को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से सुख मिलेगा। नुकसान- परिवार की समस्या से तनाव हो सकता है। काम में मन कम ही लगेगा। पेट और सिर के रोग परेशान कर सकते हैं। उपाय- गरीब बच्चों को मिठाई खिलाएं।
412
कर्क
फायदा- कोई नया काम हाथ लग सकता है। प्रेम संबंध मजबूत हो सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं। नुकसान- कुछ कामों में भाग-दौड़ हो सकती है। साथ के किसी व्यक्ति से फालतू बहस होने की भी संभावना है। स्टूडेंट्स के लिए समय मेहनत करवाने वाला रहेगा। उपाय- जरूरतमंद बच्चों को पेन, कॉपी आदि दान करें।
512
सिंह
फायदा- आप जो चाहते हैं, आज वो आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में सफलता मिल सकती है। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। नुकसान- वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है। आज किसी बात पर आपकी इमेज खराब हो सकती है। व्यर्थ विवाद करने से बचें। उपाय- सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।
612
कन्या फायदा- गलतियां सुधारने के मौके मिलेंगे। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। अचल संपत्ति से फायदा हो सकता है। नुकसान- आसपास वाले लोगों की लाइफ में दखल न दें। थोड़ा सुस्ती भरा दिन भी हो सकता है। पैसों के मामलों को लेकर मन में अनिश्चितता हो सकती है। उपाय- गाय को चारा खिलाएं या गौशाला में पैसा दान करें।
712
तुला फायदा- भरोसे का कोई व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है। पुरानी योजनाएं पूरी होने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। नुकसान- चिड़चिड़ाहट को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें। ओवर कॉन्फिडेंस में कोई गलत फैसला ले सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। उपाय- तुलसी को घी का दीपक लगाएं।
812
वृश्चिक फायदा- पाटर्नर के साथ विवाद खत्म होगा। दोस्तों की सलाह फायदेमंद साबित होगी। जरूरी काम समय से निपट सकते हैं। नुकसान- किसी की बातों में आकर अपने संबंध बिगाड़ सकते हैं। मन की कोई पुरानी टीस आज फिर उभर सकती है। पैसे की तंगी भी हो सकती है। उपाय- अपनी थाली या टिफीन में से 1 रोटी गाय के लिए निकालें।
912
धनु फायदा- बिजनेस का दायरा बढ़ने की संभावना है। ऑफिस में अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। नुकसान- दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। पुराना रोग फिर से उभर सकता है। सिरदर्द के कारण परेशानी का अनुभव करेंगे। उपाय- हनुमान मंदिर के पंडित को लाल वस्त्र भेंट करें।
1012
मकर फायदा- इनकम के नए स्त्रोत बन सकते हैं। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। बिजनेस और नौकरीपेशा के लिए भी दिन अच्छा है। नुकसान- ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। संतान के मामले में टेंशन रहेगी। जोड़ों के दर्द और वायु रोग से भी परेशान रहेंगे। उपाय- देवी लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं।
1112
कुंभ फायदा- महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो फायदेमंद साबित होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। सेहत में सुधार होगा। नुकसान- वाहन से सावधान रहें, चोट के योग बन रहे हैं। नौकरी में किसी से कहा-सुनी हो सकती है। शेयर बाजार में नुकसान हो सकता है। उपाय- गरीब महिला को वस्त्रों का दान करें।
1212
मीन फायदा- नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। अविवाहितों के संबंध तय हो सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में तरक्की होने के योग हैं। नुकसान- आपके दुश्मन सक्रिय हो सकते हैं। पैसों को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। संतान को लेकर चिंता बनी रहेगी। उपाय- बुजुर्गों के पैर छूकर घर से निकलें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।