18 मई 2020 का राशिफल: मकर राशि वालों का कानूनी मामलों में समय और पैसा बर्बाद हो सकता है, कैसा होगा आपका दिन ?

उज्जैन. 18 मई, सोमवार को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इसे अचला एकादशी कहते हैं। इस दिन सूर्योदय उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में होगा। इसके बाद शाम को करीब 5.43 के बाद रेवती नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। सोमवार को पहले उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से गद और उसके बाद रेवती नक्षत्र के होने से मातंग नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

Asianet News Hindi | Published : May 17, 2020 12:42 PM IST

112
18 मई 2020 का राशिफल: मकर राशि वालों का कानूनी मामलों में समय और पैसा बर्बाद हो सकता है, कैसा होगा आपका दिन ?

फायदा- बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के काम आज पूरे हो सकते हैं। करियर को लेकर कोई नया आइडिया आ सकता है।
नुकसान- वाहन सावधानी से चलाएं। बिजनेस में विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। लोगों के विवाद में दखल देने से बचें। 
उपाय- ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।

212

फायदा- राजनीति से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। सेहत के लिए दिन ठीक है। सरकारी लाभ मिल सकता है।
नुकसान- प्रेम संबंधों में निराशा हाथ लगेगी। आपके साथ कुछ अनचाही स्थितियां बन सकती हैं। किसी को पैसा उधार न दें।
उपाय- हनुमानजी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।

312

फायदा- पुराना विवाद आज सुलझ सकता है। पिता की सहायता से पैसों का फायदा हो सकता है। परिवार के लोग आपकी मदद करेंगे।
नुकसान- सेहत को लेकर सावधान रहें। झूठ बोलकर अपने काम निकलवाने से बचें। संयम नहीं रखने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
उपाय- भगवान विष्णु को पीला फूल चढ़ाएं।

412

फायदा- स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है। बिजनेस को बढ़ाने की नई योजना बन सकती है। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है।
नुकसान- कानूनी मामलों के बचकर रहें। आपकी कोई खास बात सभी को पता चल सकती है। कोई नया एग्रीमेंट आज न करें।
उपाय- तुलसी नामाष्टक का पाठ करें।

512

फायदा- रूका हुआ पैसा आज मिल सकता है। बिजनेस में नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। पैतृक संपत्ति से फायदा होने के योग हैं।
नुकसान- पिता की सेहत खराब हो सकती है। गलतफहमी के कारण बनती बात बिगड़ सकती है। पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें।
उपाय- नदी में चावल और सफेद मिठाई प्रवाहित करें।

612

फायदा- नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। पैसों से जुड़े मामले आज सुलझ सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा।
नुकसान- बिजनेस में बोला गया झूठ आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है। मौसमी बीमारियों हो सकती हैं। जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को तले हुए भोजन का दान करें।

712

फायदा- घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। उलझी हुई स्थितियां आज सुलझ सकती हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- बिजनेस में कोई बड़ा सौदा आज न करें। पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है। शुगर के मरीज सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- आंवले के पेड़ के नीचे शुद्ध घी का दीपक जलाएं।

812

फायदा- पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है। साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है। सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं।
नुकसान- ऑफिस में तनाव की स्थिति बन सकती है। बेकार के कामों में खर्च अधिक हो सकता है। भाइयों या दोस्तों से अनबन हो सकती है।
उपाय- किसी ब्राह्मण को गुड़ का दान करें।

912

फायदा- लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में कोई बड़ा पद मिल सकता है। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- किसी की बातों में न आएं। बिजनेस में कोई गलत फैसला ले सकते हैं। ऑफिस में लोग आपके विरुद्ध षड़यंत्र रच सकते हैं।
उपाय- हनुमानजी को गुड़-चने का भोग लगाएं।
 

1012

फायदा- अधिकारियों की मदद मिल सकती है। करियर से जुड़ी कोई नई प्लानिंग कर सकते हैं। निवेश के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- कानूनी मामलों में समय और पैसा बर्बाद हो सकता है। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा नहीं है। कोई पुरानी बीमारी परेशान करेगी।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और शनि के मंत्रों का जाप करें।

1112

फायदा- नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है। पुराने कामों का अच्छा फल आज मिल सकता है। बिजनेस के मामले में दिन अच्छा है।  
नुकसान- किसी मामले में लापरवाही न करें। झूठ न बोलें वरना आप उलझ सकते हैं। आलस के कारण कोई बड़ा मौका भी गंवा सकते हैं।
उपाय- गरीब बच्चों को नए कपड़ों का दान करें।

1212

फायदा- प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। नौकरी का कोई नया ऑफर आपको मिल सकता है। संतान की तरक्की से प्रसन्नता होगी।
नुकसान- दूसरों के मामले में दखल देने से बचें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। पारिवारिक विवाद के कारण तनाव होगा।
उपाय- काली मां के मंदिर में दीपक जलाएं।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos