उज्जैन. 19 नवंबर, शुक्रवार को कार्तिक मास की पूर्णिमा है। इस दिन सूर्योदय कृत्तिका नक्षत्र में होगा। शुक्रवार को कृत्तिका नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन सुबह चंद्रमा राशि बदलकर मेष से वृष में प्रवेश करेगा। वृष राशि में चंद्रमा उच्च का फल देते हैं। वृष राशि में राहु पहले से ही स्थित है। राहु और चंद्रमा के एक ही राशि में होने से ग्रहण योग बनेगा। इस दिन आंशिक चंद्रग्रहण भी होगा। चंद्रमा के राशि परिवर्तन और छत्र नाम के शुभ योग का असर सभी राशियों पर दिखाई देगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
नौकरी कर रहे लोग यदि किसी छोटे-मोटे पार्ट टाइम बिजनेस के लिए काम निकालना चाहते हैं, तो आज समय निकालने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को आज परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्त होगी, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम देने वाला रहेगा, लेकिन लंबे संघर्ष के बाद आज परेशानियों से आपको राहत मिलेगी।
उपाय- श्रीगणेश को लड्डू का भोग लगाएं।
212
आज आपके घर किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे आपका धन खर्च बढ़ सकता है व आपको उनकी आवभगत में भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। आज आप अपने परिवार की सुख सुविधाएं बढ़ाने वाली चीजों पर भी धन खर्च करेंगे। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहेगा। आज आपके परिवार में किसी के विवाह पर चर्चा हो सकती है।
उपाय- शिव परिवार की पूजा करें।
312
यदि आपने किसी नौकरी के लिए आवेदन किया है, तो आज उन्हें सफलता मिल सकती है। आज धन के मामले में आपका भाग्य आपका साथ देगा, तभी आपके व्यापार में आपको रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज संतान की उन्नति देखकर आप प्रसन्न होंगे।
उपाय- बबूल के पेड़ में जल चढ़ाएं।
412
सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों का ट्रांसफर होने के बात चल सकती है, लेकिन इसमे आपको लाभ मिलेगा। यदि आपका कोई सरकारी कार्या लंबे समय से लंबित पड़ा है,तो आज उसे पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी जनक रह सकता है। आज आपको अपने परिवार में किसी सदस्य के हेल्थ की चिंता सता सकती है।
उपाय- कालभैरव को दहीबड़े का भोग लगाएं।
512
यदि जीवनसाथी को कोई शारीरिक कष्ट है, तो उसे नजरअंदाज ना करें। नौकरी व व्यवसाय में यदि आप सुधार चाहते हैं, तो आपको अपने आलस्य को त्यागना होगा, तभी आप अपने कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में जो बांधा थी, वह आज समाप्त होगी।
उपाय- विष्णु मंदिर में साबूत हल्दी चढ़ाएं।
612
आज यदि आपका आपकी माताजी से कोई वाद विवाद होता है, तो इसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको अपने पिछले रुके हुए कार्य को भी पूरा करना पड़ सकता है।
उपाय- चींटियों के लिए शक्कर मिश्रित आटा डालें।
712
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। आज आपके कुछ शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपने साहस व पराक्रम से उन्हें परास्त करने में सफल रहेंगे, लेकिन आपको अपने मन की दुर्बलता को निकालना होगा, तभी आप अपने कार्य को सफल कर पाएंगे। छोटी-मोटी हेल्थ प्राब्लम हो सकती है।
उपाय- बंदरों को चने खिलाएं।
812
यदि संतान की कोई समस्या है, तो उसमें आज आपको जीवन साथी के साथ मिलकर उसका समाधान खोजना होगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपने अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोग यदि किसी प्रोजेक्ट को आज लांच करेंगे, तो वह भरपूर लाभ उठा सकते हैं। निराशाजनक विचारों को मन में ना आने दें।
उपाय- देवी दुर्गा को लाला फूल अर्पित करें।
912
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, वह आपको भरपूर लाभ देगा। यदि आज आप किसी नए व्यवसाय को शुरू करेंगे, तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेगा और आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा, लेकिन आप अपनी संतान की आवश्यकता की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे।
उपाय- हनुमानजी को गुड़-चने का भोग लगाएं।
1012
आज आपको दिनभर शुभ समाचार सुनने को मिलते रहेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज का दिन आपके लिए सामाजिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज आप अपने मित्रों के साथ बातचीत मे व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष के लोगों से आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। कुल मिलाकर आपके लिए ये दिन शुभ फल देने वाला रहेगा।
उपाय- किसी गरीब महिला को वस्त्रों का दान करें।
1112
आज आपको अपने किसी सरकारी कार्य को आगे के लिए टालना नही है, नहीं तो भविष्य में उसके पूरा होने में परेशान हो सकती है। यदि आपने नये व्यवसाय को करने का मन बनाया है, तो उसके लिए उत्तम रहेगा। आज आप किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल न ले क्योंकि उसे उतारना मुश्किल होगा। किसी से मामूली विवाद भी हो सकता है।
उपाय- शनिदेव को नीले फूल चढ़ाएं।
1212
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज नौकरी का व्यवसाय कर रहे लोगों को अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, वह शत्रु आपके मित्र भी हो सकते हैं, इसलिए आपको अपनी आंख व कान दोनों को खोलकर कार्य करना होगा। यदि आपने आपके ऊपर कोई कर्जा था, तो आज आप उसे उतारने में भी सफल रहेंगे।
उपाय- सरसों के तेल का दीपक घर के दक्षिण दिशा में लगाएं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।