Horoscope Today आज का राशिफल 2 नवंबर 2021: सिंह वालों का हो सकता है ट्रांसफर, मेष वालों को मिलेगी राहत

उज्जैन. 2 नवंबर, मंगलवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि दोपहर तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। इसी दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्योदय उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा, जो सुबह 9.27 तक रहेगा। इसके बाद हस्त नक्षत्र दिन भर रहेगा। मंगलवार को पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से धाता और उसके बाद हस्त नक्षत्र होने से सौम्य नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। मंगलवार की सुबह त्रिपुष्कर नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

Asianet News Hindi | Published : Nov 1, 2021 6:02 AM IST

112
Horoscope Today आज का राशिफल 2 नवंबर 2021: सिंह वालों का हो सकता है ट्रांसफर, मेष वालों को मिलेगी राहत

आज आप पास व दूर की यात्रा पर भी जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आज महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे, इसलिए अपने प्रयासों को जारी रखें। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको लंबी परेशानियों के बाद कुछ राहत मिलती नजर आ रही है। यदि आपका कोई घरेलू विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। 

उपाय- किसी मंदिर के अन्नक्षेत्र में अनाज का दान करें।
 

212

आज आप अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए कुछ वस्तुओं की खरीदारी करेंगे, लेकिन आपको अपनी जेब का ख्याल रखकर खरीदारी करनी होगी। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके परिवार में किसी शुभ व कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमे परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ेगी। लव लाइफ भी ठीक रहेगी।

उपाय- बच्चों को चॉकलेट बांटें।
 

312

संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज का दिन आपके व्यापार में तेजी लेकर आएगा, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा और आपको भरपूर मात्रा में धन लाभ भी होगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।

उपाय- किन्नर को हरी चूड़ियां दान करें। 
 

412

आज आप अपने व्यापार में स्थान परिवर्तन करने की भी सोचेंगे। यदि ऐसा किया, तो यह आपको लाभ देगा, इसमें आपको कुछ दिक्कतों का सामना भी करना पड़ेगा, लेकिन बाद में सब कुछ ठीक हो जाएगा। आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताग्रस्त रह सकता है। आज आपको अपनी बहन व भाई के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है।

उपाय- सुहागिन महिला को कुंकुम भेंट करें।  
 

512

आज आपको आलस्य व आराम को त्याग कर आगे बढ़ना होगा, तभी आप अपने बिजनेस को गति प्रदान कर पाएंगे और अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे। आज आपको अपने कार्य में अधिक ध्यान लगाने की जरूरत है। आज का दिन आपके पारिवारिक बिजनेस में कोई चिंता पैदा कर सकता है। नौकरी में मनपसंद स्थान पर तबादला हो सकता है।

उपाय- गाय को रोटी या हरा चारा खिलाएं।
 

612

सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है, जिसे देखकर उनका मन प्रसन्न होगा। आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता भरा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन इसके परिणाम सुखद रहेंगे। व्यस्तता के बीच आज आप अपने पारिवारिक जीवन के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे। 

उपाय- किसी मंदिर में शुद्ध घी का दीपक लगाएं।
 

712

सामाजिक व व्यवसाय क्षेत्र में भी आज आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी, जिसका भरपूर लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे और आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं। साहस और बुद्धिमानी से ही आप इन लोगों को पराजित कर पाएंगे। आज का दिन आपके लिए कुछ कारण से चिंता करने वाला रहेगा। आज किसी बात पर परिवार में विवाद हो सकता है।

उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं।
 

812

जीवनसाथी को आज आप कहीं बाहर घुमाने लेकर जा सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने मन में निराशाजनक विचारों को आने नहीं देना है, नहीं तो वह विचार आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ सकते हैं। व्यापार में भी आज आप किसी नई डील को फाइनल करेंगे।

उपाय- अपनी राशि का नग धारण करें।

912

रोजमर्रा के कार्यों के प्रति आपको विशेष ध्यान देना होगा क्योंकि आप उन्हे बहुत लंबे समय से टालते आ रहे थे, अब उन्हें पूरा करने का समय है। आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को आज नए संपर्कों से लाभ होगा। यदि उनका कोई कार्य लंबे समय से रुका हुआ है, तो वह भी कठिनाई से पूरा होगा। 

उपाय- गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करें।
 

1012

संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन प्रसन्न होगा। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। यदि आज आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की सोच रहे हैं, तो उसके बारे में पहले परिवार वालों से राय-मशविरा जरूर लें, नहीं तो परेशानी में पड़ सकते हैं।

उपाय- किसी गरीब परिवार की मदद करें।

1112

व्यापार कर रहे लोगों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए उच्च अधिकारियों से लाभ उठाने का रहेगा। यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से लटका हुआ है, तो वह आज अधिकारियों की कृपा से पूरा हो सकता है। साझेदारी में यदि आपने कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है।

उपाय- किसी मजदूर को भोजन करवाएं। 
 

1212

माता-पिता के आशीर्वाद से किया गया कार्य आज सफल रहेगा और आपको भरपूर लाभ देगा, लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें गिरावट आ सकती है। आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप उसमें बढ-चढ़कर हिस्सा लेंगे और उसमें कुछ धन भी व्यय होगा। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। 

उपाय- साबूत पीली हल्दी का दान करें।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos