Aaj Ka Rashifal 20 अक्टूबर 2021: मेष वाले करेंगे नए सौदे, कर्क वाले खरीद सकते हैं नया वाहन

उज्जैन. 20 अक्टूबर, बुधवार को आश्विन मास की पूर्णिमा है। इसे शरद पूर्णिमा कहते हैं। इस दिन सूर्योदय रेवती नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 02.02 तक रहेगा। इसके बाद अश्विनी नक्षत्र दिन भर रहेगा। बुधवार को पहले रेवती नक्षत्र होने से उत्पात और उसके बाद अश्विनी नक्षत्र होने से मृत्यु नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। बुधवार को दोपहर में लगभग 2 बजे चंद्रमा मीन से मेष राशि में प्रवेश करेगा। इसका असर सभी राशियों पर होगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन… 

Asianet News Hindi | / Updated: Oct 20 2021, 06:00 AM IST

112
Aaj Ka Rashifal 20 अक्टूबर 2021: मेष वाले करेंगे नए सौदे, कर्क वाले खरीद सकते हैं नया वाहन

फायदा- बिजनेस में दुश्मनों पर विजय मिलेगी। पार्टनरशिप में नए सौदे हो सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
नुकसान- परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों को लेकर चिंता रहेगी। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।
उपाय- केले के 2 पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें।
 

212

फायदा- करियर के नए अवसर मिल सकते हैं। अधिकारियों के पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में पद और पराक्रम बढ़ेगा।
नुकसान- पत्नी या प्रेमी से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। संतान की चिंता सताएगी।
उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करें।
 

312

फायदा- करियर को लेकर चिंता खत्म होगी। ऑफिस में भी आपको सभी का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी।
नुकसान- यात्रा पर जाने का कोई फल नहीं मिलेगा। बारिश में वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।
उपाय- शहद खाकर घर से निकलें।
 

412

फायदा- अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
नुकसान- समय का दुरुपयोग न करें। बिना सोचे-समझे किसी की बात में न आएं। परिवार में किसी की तबियत खराब हो सकती है।
उपाय- गरीबों का अनाज या भोजन का दान करें।
 

512

फायदा- आज दिन अनुकूल रहेगा। किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। हेल्थ में सुधार होगा।
नुकसान- प्रेम प्रसंग के कारण परिवार में विवाद होने की संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रखें। खर्च अधिक होगा।
उपाय- देवी को सुहाग की सामग्री अर्पित करें।
 

612

फायदा- पुराने संबंधों का फायदा आज मिल सकता है। ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ सकता है। अचानक धन लाभ होने के योग हैं।
नुकसान- तला-गला खाने से हेल्थ खराब हो सकती है। परिवार में किसी से मतभेद हो सकते हैं। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी।
उपाय- राशि स्वामी शनि के मंत्रों का जाप करें।
 

712

फायदा- बिजनेस में अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। मित्रों की मदद करने का मौका मिलेगा।
नुकसान- आज किसी को पैसा उधार न दें। छोटी-छोटी बातों पर किसी से विवाद न करें। सर्दी-जुकाम की समस्या से परेशान रहेंगे।
उपाय- राशि स्वामी सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।
 

812

फायदा- किसी विशेष काम को करने में मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में पराक्रम और पद बढ़ेगा। अधिकारी भी आपसे खुश रहेंगे।
नुकसान- आपके किसी फैसले से परिवार में नाराजगी रहेगी। मन में उत्साह की कमी रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय- गरीब कन्या को वस्त्रों का दान करें।
 

912

फायदा- पति-पत्नी में पुराना चला आ रहा विवाद समाप्त होगा। कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। बिजनेस में तरक्की होगी।
नुकसान- ऑफिस में कर्मचारियों से तनातनी रहेगी। किसी को आपकी गुप्त बातें पता चल सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 

1012

फायदा- आपकी सूझबूझ से बिजनेस में तरक्की होगी। पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
उपाय- वाहन सावधानी से चलाएं। दुर्घटना के योग बन रहे हैं। खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें, मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।
उपाय- गणपति अर्थवशीर्ष का पाठ करें।
 

1112

फायदा- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी कामों में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं। संतान से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे।
नुकसान- किसी की भी बुराई न करें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। खर्च ज्यादा हो सकता है।
उपाय- ब्राह्मण को वस्त्र और भोजन का दान करें।
 

1212

फायदा- घर में कोई शुभ काम हो सकता है। विवाह आदि की रूपरेखा बनेगी। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।
नुकसान- किसी से पैसे उधार लेने पड़ सकते हैं। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। सोच-समझकर पैसा निवेश करें।
उपाय- माता-पिता के पैर छूकर घर से निकलें।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos